3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों और ग्रामीणों को एसएसबी ने सिखाया आपदा व बीमारियों से निपटने का उपाय

सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी के सेक्टर लखीमपुर की आपदा प्रबंधन टीम ने कछार के गांवों में संचालित विद्यालयों में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 18 Aug 2018, 9:07 PM IST

SSB

SSB

श्रावस्ती. सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी के सेक्टर लखीमपुर की आपदा प्रबंधन टीम ने कछार के गांवों में संचालित विद्यालयों में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया है। जहां स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को आपदा व उसके बाद फैलने वाली बीमारियों से निपटने के गुर भी सिखाये हैं। जिससे आपदा के समय ग्रामीण और उनके बच्चे आपदा से निपट सकें।

बता दें कि जमुनहा तहसील के अंतर्गत बिंद्रा प्रसाद स्मारक इंटर कालेज जैता जानकी नगर सहित एलबीएस इंटर कालेज वीरगंज में शनिवार को सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी के सेक्टर लखीमपुर की आपदा प्रबंधन टीम द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां उनके द्वारा रेस्क्यू के माध्यम से छात्र छात्राओं सहित ग्रामीणों को बाढ़ सहित अन्य आपदा से बचाव के तरीके बताए गए। इसके साथ ही आपदा के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय भी सुझाये गए।

इस दौरान लखपत सिंह द्वारा मौजूद लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाव का उपाय बताया गया। राजेश कुमार पाठक ने कहा कि आपदा के समय साहस और धैर्य रखते हुए काम करना चाहिए। उन्होंने सर्प दंश की घटनाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, आग लगने पर बचाव के उपाय, गैस सिलेंडर के फटने से बचाव के उपाय सहित आपदा के समय भाग दौड़ में शरीर की हड्डी टूटने पर प्लास्टर आदि के तरीके भी सिखाए। एसएसबी द्वारा समय-समय पर लोगों को आपदा और संक्रामक बीमारियों आदि से बचाव के गुर सिखाए जाते हैं। जिससे लोग आपदा के समय अपना और अपने परिजनों का बचाव कर सकें।

ये लोग रहे मौजूद-

इस मौके पर प्रशिक्षक सुभाष चंद्र, महिपाल सिंह, नेपाल सिंह, प्रधानाचार्य उमेस चंद्र मिश्र, यसवंत सिह, तेज प्रकाश पटेल, आनंद कुमार सोनी, चंद्र प्रकाश वर्मा, मंसाराम वर्मा, ममता पटेल, जगत राम वर्मा, संतोष मौर्य व रघुबर दयाल पाठक सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं व ग्रामीण मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश