6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे दोहरे हत्याकांड के इनामिया आरोपियों को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे दोहरे हत्याकांड के इनामिया आरोपियों को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
bahraich

पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे दोहरे हत्याकांड के इनामिया आरोपियों को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

श्रावस्ती. जिले के सिरसिया इलाके के हेमपुर बड़रहवा निवासी दो सगे भाइयों का गला काटकर फरार इनामिया को पुलिस ने शनिवार को पुलिस ने महाराष्ट्र के सोलापुर से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए दोनो अभियुक्त घटना के बाद से पांच वर्षों से लापता थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को शनिवार को महाराष्ट्र के सोलापुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों पर पहले ही गैंगेस्टर की कार्रवाई कर चुकी है।


बता दें कि सिरसिया थाना क्षेत्र के हेमपुर बड़रहवा निवासिनी मुनक्का बेगम पत्नी नुक्के खां ने वर्ष 2009 में अपनी बेटी रिजवाना को बहला फुसला कर भगा ले जाने के संबंध में अपने ही गांव के बदरुदीन, कुतुबुद्दीन पुत्र गण लाले खां व लाले खां पुत्र नसीर तथा तहरुम पत्नी लाले खां के खिलाफ न्यायालय में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

दिनांक 17.09.2011 को शाम करीब पांच बजे के करीब अभियुक्त बदरुद्दीन, बाबूदेई उर्फ मेराजुद्दीन, छोटकऊ उर्फ शमसुद्दीन पुत्रगण लाले खां व पप्पू पुत्र मैनुद्दीन तथा अबरार पुत्र रहमतुल्ला निवासी मोहम्मदपुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती ने नुक्के खां व उनके भाई मुनीर खां की गर्दन काटकर लाश को सिरसिया जंगल में छिपा दिया था। जिसके सम्बन्ध में सिरसिया पुलिस ने इंतजार पुत्र नुक्के खां के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा अपराध संख्या 611/2011 धारा 147,148,302,201 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया था।

अभियुक्तगण मेराजुद्दीन उर्फ बाबूदेई तथा शमसुद्दीन उर्फ छोटकऊ पुत्रगण लाले खां 2011 से बहराइच कारागार में विचाराधीन बंदी के रूप में निरुद्ध थे। दिनांक 14.11.2013 को अन्य बंदियों के साथ उक्त दोनों बंदियों को जनपद न्यायाधीश श्रावस्ती मुख्यालय भिनगा के समक्ष पेशी को लेकर पुलिस अभिरक्षा में लाया गया था। जिनको पुलिस जब जनपद एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश करने के उपरांत स्थानीय लाकप में वापस ले जा रही थी तभी दोनों बंदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना भिनगा में मुकदमा अपराध संख्या 1134/2013 धारा 224 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया था।


जिसको लेकर क्राइम ब्रान्च की टीम व थाना सिरसिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अथक प्रयास से अभियुक्तगण मेराजुद्दीन उर्फ बाबूदेई तथा शमसुद्दीन उर्फ छोटकऊ पुत्रगण लाले खां को शनिवार को बारसी टाउन जनपद सोलापुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन गोण्डा द्वारा 50 - 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।