12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी कॉकरोच जनता पार्टी’, बालाघाट पहुंचे अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: अभिजीत दीपके ने कहा- बालाघाट में मूल निवासी आज भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे, बड़ा आंदोलन करेगी सीजेपी।
2 min read
Google source verification
Balaghat Abhijeet Dipke

abhijeet dipke balaghat tribal children death cjp movement, बालाघाट पहुंचे अभिजीत दीपके (Source-Patrika)

Balaghat Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार को मध्यप्रदेश के बालाघाट पहुंचे। दीपके बालाघाट जिले के उन आदिवासी बहुल गांवों का दौरा करेंगे, जहां बीते महीनों में बच्चों की मौत के मामले सामने आए हैं। बालाघाट पहुंचने पर दीपके ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आदिवासी बच्चों के लगातार बीमार होने से स्पष्ट है कि इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी हुई है।

'मूल निवासियों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं'

बालाघाट पहुंचे अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि कई गांवों में टीकाकरण और स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों को आज भी झिरिया का पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बालाघाट जिले के मूल निवासी आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने जिले में बीते महीनों में हुई बच्चों की मौतों के लिए आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग व अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस मुद्दे को लेकर सीजेपी बड़ा आंदोलन करेगी।

'जिन्होंने बच्चे खोए हैं, उन्हें न्याय दिलाएंगे'

अभिजीत दीपके ने कहा कि मैं उन गांवो का दौरा करूंगा और उन परिवारों से मिलूंगा जिन्होंने अपने बच्चे खोए हैं। हमसे जो हो पाएगा, हम वो करेंगे और उन्हें न्याय जरुर दिलाएंगे। दीपके ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी, पुलिस हम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान दीपके ये भी कहा कि एक ओर 7.8 प्रतिशत ग्रोथ रेट का दावा किया जा रहा है, वहीं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी तस्वीर अलग है। देश केवल एयरपोर्ट, संसद और पीएम आवास चमकाने से विश्वगुरु नहीं बनेगा। आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने होंगे। इस दौरान दीपके से मिलने के लिए युवा भी पहुंचे और उनके साथ सेल्फी भी ली।