10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटीएम का शटर काटकर 8 लाख की चोरी

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बोनकट्टा शाखा का मामला, पुलिस जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Mukesh Yadav

•

Updated: 9 Jul 2018, 12:02 PM IST

crime

एटीएम का शटर काटकर 8 लाख की चोरी

कटंगी। मुख्यालय से 28 किमी. दूर महाराष्ट्र सीमा से सटे बोनकट्टा में अज्ञात चोरों ने बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. यहां पर चोरों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बोनकट्टा शाखा के एटीएम मशीन से करीब 8 लाख रुपये की बड़ी रकम पार की है. इस वारदात को चोरों ने इतनी चालाकी से अंजाम दिया है कि पुलिस को सबूत जुटाने में पसीने छूट रहे है हालाकिं वारदात पूरी तरह से संदिग्ध है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने एटीएम मशीन के कमरे के शटर को काटकर रकम पार की है. बैंक प्रबंधक ने करीब 8 लाख रुपये की चोरी होने का अनुमान लगाया है. उन्होनें रविवार को शाम 4 बजे तिरोड़ी थाने में घटना की लिखित शिकायत की है. हालाकिं इसके पूर्व ही घटना की जानकारी मिलने पर अनुविभागीय पुलिस नीतू सिंह, तिरोड़ी थाना प्रभारी ने मौके का जायजा लिया. उन्होनें यहां साक्ष्य जुटाने की कोशिश की लेकिन चारपहिया वाहनों के निशान के अलावा उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा. ग्रामीणों ने सर्वप्रथम चोरी की सूचना डायॅल 100 को दी थी.
रेंकी के बाद चोरी-
सूत्रों की माने तो चोरों ने इस घटना को पूरी तैयारी के साथ अंजाम दिया है. चोरों ने घटना से पहले एटीएम के बाहर एक दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरों पर पट्टी चिपकाई. इसके बाद शटर काटकर एटीएम में प्रवेश किया यहां कैमरे में पट्टी चिपकाई. एटीएम में तोडफ़ोड़ की और नकदी को साफ कर दिया. माना जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए जानबुझकर बारिश का वक्त चुना ताकि घटना की भनक किसी को ना लगें. हालाकिं इस घटना को बिना किसी स्थानीय व्यक्ति के शामिल किये अंजाम देना भी मुश्किल है ऐसी जनचर्चा है. गौरतलब हो कि करीब एक साल पूर्व भी इस एटीएम में सेंधमारी की घटना हुई थी लेकिन तब चोर वारदात को अंजाम देने में असफल रहे थे. फिलहाल अभी मामला पूरी तरह से संदिग्ध है पुलिस को इस चोरी का पता लगाने के लिए पहले इस बात की तप्तीश करनी होगी कि चोरी के वक्त आखिरकार सायरन क्यों नहीं बजा अचानक रात दो बजे बिजली गुल कैसे हुई और दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे में टेप किसने चिपकाई तभी पुलिस चोरों को पकडऩे में सफलता हासिल कर सकती है.
4 जुलाई को डाली थी राशि-
शाखा प्रबंधक से मिली जानकारी अनुसार 4 जुलाई 2018 को एटीएम में 10 लाख 86 हजार 5 सौ रु की राशि डाली गई थी. इसके बाद एक-दो दिन यह एटीएम चलता रहा लेकिन फिर तकनीकि खामी आने के कारण बंद हो गया. तब से लेकर घटना के दिन तक यह मशीन बंद ही थी. जिस कारण महज 8 लाख रुपये चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है. यह राशि इससे अधिक तथा कम भी हो सकती है. बहरहाल, दो राज्यों की सीमा के बीच एटीएम मशीन में चोरी होने के कारण यह चोरी तिरोड़ी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है. पुलिस के पास अब तक इस घटना से जुड़ा कोई ठोस साक्ष्य मौजूद नहीं है. फिलहाल पुलिस पुरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है.
इनका कहना है।
एटीएम से रकम चोरी होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद घटना स्थल का जायजा लिया गया है मौके से साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की गई है। जल्द ही कुछ परिणाम सामने आएगे.
नीतू सिंह एसडीओपी कटंगी

4 जुलाई को 10 लाख 86 हजार रुपये एटीएम में डाले गये थे इसके बाद मशीन बंद हो गई थी. करीब 8 लाख रुपये चोरी जाने का अनुमान है।
एम लकर, प्रबंधक बैंक ऑफ महाराष्ट्र बोनकट्टा