
बालाघाट. आगामी 15 अगस्त 2018 से पूरे भारत मे केन्द्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नए स्वास्थ्य व आरोग्य केन्द्रों की स्थापना एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की सुविधा सरकार द्वारा की जा रही है। इस योजना के तहत भारत में लगभग डेढ़ लाख स्वास्थ्य व आरोग्य केन्द्र खोलने का कार्य किया जाएंगा। जिससे ग्रामीण जनता को उनके घरों के आस-पास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
एक लाख से अधिक आयुष डॉक्टर बेरोजगार
जिला आयुष मेडिकल एसोसिएशन सचिव डॉ. अंकित असाटी द्वारा बुधवार को अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, राज्य स्वास्थ्य मंत्री सहित आयुष्मान भारत योजना के निर्देशक मिशन संचालक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनके द्वारा देश के सभी आयुष चिकित्सकों ंमें बेरोजगारी व बढ़ती संख्या को देखते हुए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जीतने भी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केन्द्र खोले जा रहे सभी में आयुष चिकित्सकों की भर्ती करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूरे भारत मे करीब एक लाख से अधिक आयुष डॉक्टर बेरोजगार है जो शासकीय नौकरी के लिए भटक रहे है। वर्तमान समय मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा सम्पूर्ण भारत मे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसमें आयुष डॉक्टरों द्वारा 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार कर बेहतर कार्य किया जा रहा है । थाना प्रभारी को हटाने भाजयुमो ने की मांग
बालाघाट. भारतीय जनता युवा मोर्चा की आवश्यक बैठक 26 अप्रैल को जिला भाजपा कार्यालय में आहूत की गई है। जिसमें शासकीय जिला अस्पताल में अधिकृत डॉक्टर जो निजी अस्पताल चला रहे है। सरकारी अस्पताल मे अच्छे से उपचार न कर अस्पताल मे कम समय देते है। इससे मरीजों को अस्पताल में परेशान होना पड़ता है। ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ व थाना प्रभारी प्रशांत यादव को हटाने की मांग को लेकर युवा मोर्चा की पूरी टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएंगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्र भारद्वाज पर लगे सभी आरोप नही हटाए जाते है तो उग्र आंदोलन किया जाएंगा। भाजयुमो के सभी पदाधिकारियों से बैठक में अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की गई है।
Published on:
26 Apr 2018, 11:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.