1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के सामने अचानक आ गया बाघ, ऐसा था नजारा, VIDEO

- कान्हा नेशनल पार्क पहुंचे सचिन तेंदुलकर- पत्नी के साथ जंगल सफारी पर आए हैं सचिन- टाइगर का दीदार कर हैरान रह गए सचिन- सचिन तेंदुलकर ने की बालाघाट टूरिज्म की प्रशंसा
less than 1 minute read
Google source verification
sachin tendulkar visit kanha national park

जब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के सामने अचानक आ गया बाघ, ऐसा था नजारा, VIDEO

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी डॉ. अंजली तेंदुलकर के साथ तीन दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास पर आए हुए हैं। यहां उन्होंने सूबे के बालाघाट में स्थित कान्हा नेशलन पार्क पहुंचे। यहां फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 25 और 26 तारीख के बाद आज भी वो टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए मुक्की गेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देश और दुनिया में फैमस कान्हा के बाघों का दीदार किया।

कान्हा सफारी के दौरान पत्नी डॉक्टर अंजली के साथ सचिन ने कान्हा के सौंदर्य और प्रसिद्ध फीमेल टाइगर डीजे को 3 बच्चे समेत बाबा ठेंगा में देखा। तीन दिन भ्रमण के बाद सचिन तेंदुलकर गाड़ी चलाते हुए कान्हा के मुक्की वन विभाग के रेस्ट हाउस से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, सचिन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें- पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंची अभिनेत्री रवीना टंडन, बेटी के साथ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन


सचिन ने की बालाघाट टूरिज्म की जमकर तारीफ

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन तेंदुलकर ने बालाघाट टूरिज्म की तारीफ भी की। उन्हें कान्हा नेशनल पार्क का जंगल बहुत अच्छा लगा। कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा ने बालाघाट के इतिहास एवं पर्यटन से संबंधित पुस्तक और राजू बंजारा द्वारा निर्मित उत्पाद बारहसिंगा का प्रतीक चिन्ह उन्हें भेंट स्वरूप प्रदान किया।


खुद फैन्स के पास पहुंच गए सचिन

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के बालाघाट से लगे मुक्की गेट पर सफारी के बाद प्रशंसकों से सचिन-सचिन के नारे सुन सचिन खुद को रोक नहीं पाए। वो खुद ही प्रशंसकों से मिलने उनके पास पहुंच गए। यहां उन्होंने अपने फैन्स के साथ सेल्फी भी ली।