
शक्ति एप से कांग्रेसी राहुल गांधी से करेंगे सीधे बात
बालाघाट। संगठन में महिलाओं की भागीदारी और उनकी समस्या को सुनने के लिए कांग्रेस ने अनोखा कदम उठाया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सीधे बात करने के लिए महिला कांग्रेस ने शक्ति नाम से एक एप लांच किया है। नमो एप के जवाब में कांग्रेस ने शक्ति एप को लांच किया है। इसके माध्यम से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और नेता सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बात कर सकेंगी। इस कड़ी में शनिवार को बालाघाट महिला कंाग्रेस ने स्थानीय निजी हॉटल में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में अभा कांग्रेस की सेकेट्ररी संध्या लाखोली का आगमन बालाघाट में हुआ था। वहीं बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य अंजु जायसवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहनाज खान, केसर बिसेन, डाली कावरे के अलावा जिलेभर के सभी महिला कंाग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शहनाज खान ने कहा कि बदलते समय के साथ कांग्रेस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर ज्यादा जोर दे रही है। वर्तमान समय में लोगों से जुडऩे का सबसे सरल और सस्ता माध्यम सोशल मीडिया है। ऐसे में 2018 के तीन राज्यों में होने वाले चुनाव व 2019 का लोकसभा के चुनावी जंग को हर हाल में जीतने के लिए कांग्रेस इन दिनों इस तरह के टेक्नोलॉजी पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष से बात करने के लिए उत्साहित इन महिलाओं को एक वाट्सएप नंबर 7996479964 भी दिया। जिस पर महिलाओं को सबसे पहले अपना वोटर आईडी नंबर भेजना होगा। वोटर आईडी भेजते ही कांग्रेस मुख्यालय से इनके आईडी नंबर की जांच पड़ताल करने के बाद राहुल गांधी से सीधे बात कराई जाएगी।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में मीना रूसिया, भुनेश्वरी राहांगडाले, शिमला मरावी, लक्ष्मी वाघाड़े, पुष्पावती लिल्हारे, सरिता नागफासे, चंद्रकला चौधरी, पुष्पाकला लिल्हारे, शिमला मरावी, सुरेखा पटले, अर्शी परते, दीपलता देशमुख, मैज पांचे, मंजु भोड़ले, संजु खैरवार, शारदा बंशकार, पुजा फुलौते, शांता बाई मेंश्राम, कृष्णा दमाहे, दुर्गा कसार , नेहा सिंग सहित अन्य महिला कांग्रेसी शामिल रही।
Updated on:
14 Jul 2018 08:24 pm
Published on:
14 Jul 2018 08:24 pm
