scriptभारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त जवान का फूल वर्षा कर किया स्वागत | Retired jawan from Indian Army was welcomed by showering flowers | Patrika News

भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त जवान का फूल वर्षा कर किया स्वागत

locationबालाघाटPublished: May 15, 2022 08:11:59 pm

Submitted by:

mukesh yadav

भारतीय थल सेना में 17 वर्षो तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने गृह क्षेत्र वारासिवनी पहुंचे जवान सुनील राहंगडाले का स्थानीय लोगों ने आत्मीय स्वागत किया।

भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त जवान का फूल वर्षा कर किया स्वागत

भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त जवान का फूल वर्षा कर किया स्वागत

बालाघाट. भारतीय थल सेना में 17 वर्षो तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने गृह क्षेत्र वारासिवनी पहुंचे जवान सुनील राहंगडाले का स्थानीय लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पहली बार 15 मई को वारासिवनी पहुंचे जवान सुनील राहंगडाले की स्थानीय जय स्तंभ चौक पर ढोल नंगाड़ों व पुष्प वर्षा कर अगवानी की गई। 17 वर्षो तक अपने गांव अपने परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करने वाले माटी पुत्र सुनील राहंगडाले का स्वागत करने के लिए स्थानीय लोग बेहद उत्साहित रहे। लोगों ने मिठाई खिलाकर व फूल मालाओं से स्वागत कर उनका आभार जताया। वहीं उन्हें लाल वस्त्र व श्रीफल भेंट कर सम्मानीत भी किया गया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से संपूर्ण नगर गुंजायमान रहा।
सुनील राहंगडाले को खुली जीप में बैठाकर रैली निकाली गई, जो जय स्तंभ चौक, नेहरू चौक होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंची। वहां से सुनील अपने गृह ग्राम बघोली के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि अपने 17 वर्षीय सेवाकाल में सुनील राहंगडाले जम्मू कश्मीर के नारगोटा जालंधर, झांसी गोवा, असम सहित देश के कई राज्यों में तैनात रहे हंै। वहीं जम्मू कश्मीर में तैनाती के दौरान विशिष्ट सेवा हेतु सुनील को भारत सरकार द्वारा पराक्रम मैडल भी प्रदान किया गया है। इस अवसर पर सुनील ने स्थानीय लोगों द्वारा मिले प्रेम और सम्मान की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना सबसे अच्छी सेना है। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में सेना में भर्ती होने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अपने सेवाकाल में दुर्गम पहाडिय़ों व घने जंगलों में ड्यूटी के दौरान हुए अनुभवों को साझा किया।
इस अवसर केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान देवराज बोपचे, आतिश बिसेन, सुनील एड़े, दीपक चौधरी, जितेंद्र सुलाखे, राकेश ठाकरे, सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश दुल्हानी, समीर सोमू शुक्ला, विकास पंडोरिया, अनिल पिपरेवार, शैलेन्द्र सेठी, शशि श्रीवास्तव, पंकज पिपरेवार, विक्की पटेल, पप्पु पटेल, हरिओम पटले, अमन पटेल, मुकेश पाठक, डेलेन्द्र राहंगडाले, बालु जैवार, निलेश शिवहरे, संजय अग्रवाल, सुधीर शर्मा, विशाल गोखले, प्रणीत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो