डॉ. मौर्या ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में ट्रॉमा सेंटर प्रभारी के निर्देशन वाली टीम सहित अन्य स्टाफ के सहयोग से बच्ची के पलक की प्लास्टिक सर्जरी की गई। मंगलवार को करीब ढाई घंटे की सर्जरी के बाद बच्ची के पलक को किसी तरह सही कर दिया गया। इस दौरान डॉ. गौरव, डॉ. प्रियंका, डॉ. आलोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।