आरोपियों से पता चला कि घटना को अंजाम देने के बाद वे जी- 20 मार्ग होते हुए अहिमामऊ चौराहा पहुंचे। यहां से कैंट के घोसियाना गए। इस बीच इकाना के पास पुल से उस पेचकस को नदी में फेंका, जिससे मोहिनी पर वार किए थे। उनका मोबाइल भी फेंक दिया। एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल ने बताया कि पेंचकस और मोबाइल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।