18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेता बड़क सिंह का दावा, मैंने देखा घटना में शामिल थे BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह का बेटा भाई और भतीजा

बलिया के सोनबरसा गांव में एक दिन पहले हुई थी मापीट। विधायक ने बड़क सिंह पर झगड़ा और भड़काने का लगाया था आरोप।

less than 1 minute read
Google source verification
BJP MLA Surendra Singh

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह

बलिया . यूपी के बलिया जिले में बैरिया थानान्तर्गत सोनबरसा गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस धीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बड़क सिंह पर विधायक सुरेन्द्र सिंह मारपीट की घटना को और भड़काने का आरोप लगा रहे थे वह भाजपा का कार्यकर्ता निकला। अब बड़क सिंह ने मीडिया में एक वीडियो बयान जारी कर दावा किया है कि उसने उस मारपीट में विधायक सुरेन्द्र सिंह के भाई, भतीजे और बेटे को देखा था। उसने दावा भी किया है कि उसी ने घायल प्रशांत उपाध्याय व अन्य को अस्पताल पहुंचवाया।

विधायक के आरोप के बाद बड़क सिंह सामने आए हैं। बड़क सिंह की ओर से जो वीडियो जारी किया गया है उसमें चित्र और आवाज मेल नहीं खा रही, पर वीडियो में मारपीट को लेकर सीधा आरोप विधायक सुरेन्द्र सिंह पर लगाया जा रहा है। कथित तौर पर बड़क सिंह वीडियो में दावा कर रहे हैं कि मारपीट विधायक सुरेन्द्र सिंह के इशारे पर हुई है। जब वह सोनबरसा बाजार में चाय पी रहे थे तो उस समय मारपीट में घायल प्रशांत उनके बगल में ही खड़ा था। दावा किया कि इसी दौरान विधायक सुरेन्द्र सिंह के भाई परशुराम सिंह, भतीजा पलट सिंह और बेटा विद्याभूषण हजारी सिंह चार से पांच लोगों की शक्ल में वहां पहुंचे थे। चाकू और पिस्टल भी उन लोगां के हाथों में थे। उन लोगों ने प्रशांत पर हमला किया तो उन्होंने बचाने की कोशिश की और बाद में घायलावस्था में अस्पतल भी पहुंचवाया। बड़क सिंह ने विधायक पर कई आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि अगर खुद उनपर कोई आरोप सिद्ध हो जाए जैसा कि विधायक ने लगाया है तो उन्हें जेल भेज दिया जाय।

By Amit Kumar