10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो पहले ये खबर पढ़ लें

अगर आप भी करते हैं ट्रेन से सफर तो ये खबर आप के लिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 20 Feb 2018, 10:38 AM IST

Indian Railway

भारतीय रेलवे

बलिया. औड़िहार-सिटी स्टेशन के बाद मंगलवार से सिटी स्टेशन-बलिया के बीच इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू होगा। जिसके वजह से उस रूट से आने -जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को इन परिस्थितियों का सामना न करना पड़े इसलिए ये खबर जरूर पढ़ लें।

यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, अब रेलवे ने बढ़ा दी आयु सीमा

बता दें कि बहुत दिन से इस कार्य को कराने की चर्चा हो रही थी। पहले दिन ढोढ़ाडीह, करीमुद्दीनपुर व ताजपुर में कार्य किया जाएगा। दूसरे दिन चितबड़ागांव, फेफना और बलिया, शहबाजकुली स्टेशनों पर काम होगा। इसके चलते ब्लॉक लेने के कारण वाराणसी-फेफना डीएमयू तथा छपरा-वाराणसी पैसेंजर सहित अन्य कई ट्रेनें प्रभावित होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- HOLI 2018: अगर आप भी पाना चाहते हैं ये लाभ तो इस होली पर राशि के हिसाब से करें कपड़ों के कलर का चुनाव

इन दिनों औड़िहार-बलिया के बीच सभी स्टेशनों पर सिग्नल व्यवस्था को आधुनिक करने का कार्य तेजी पर है। सभी स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग करने के साथ पूरी व्यवस्था को कंप्यूटराइज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली बनारस की यह बेटी जूतों के लिए दौड़ती है मैराथन

औड़िहार से सिटी स्टेशन के बीच कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि सिटी स्टेशन पर कुछ मशीनें लगाई गई हैं जबकि बाकी मशीनें शहबाजकुली पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग लगने के बाद सिटी स्टेशन पर सिग्नल व्यवस्था को पूरी तरह से कंप्यूटराइज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2018: रेलवे ने निकाली 90,000 पदों पर बम्पर भर्ती, इन्हें भी मिलेगा मौका

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ब्लॉक लेने का निर्णय सिग्नल विभाग लेता है। कार्य की सहूलियत के अनुसार ब्लॉक लिया जाता है। साथ ही इसका भी ध्यान रखा जाता है कि ऐसे समय पर काम किया जाए जब ट्रेनों का आवागमन कम हो।