10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली बनारस की यह बेटी जूतों के लिए दौड़ती है मैराथन

प्रियंका पटेल ने तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 19 Feb 2018, 9:46 AM IST

Priyanka Patel

प्रियंका पटेल

वाराणसी. यूपी के बनारस की एक और बेटी ने एक नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। हम बात कर रहे हैं बनारस की रहने वाली प्रियंका पटेल की जिन्होंने नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में शनिवार को अंडर-20 के 10 किमी में नेशनल रिकॉर्ड बनाया। यूपी की प्रियंका ने 49 मिनट 01.81 सेकंड में यह दूरी तय की। प्रियंका पटेल ने प्रियंका गोस्वामी (49 मिनट 16.51 सेकंड) का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। प्रियंका आर्थिक रूप से उतनी मजबूत नहीं है। एक जूते का खर्च भी इसे खुद की मेहनत से मिलता है।

यह भी पढ़ें-बसपा के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद की गाड़ी से बाइक की टक्कर, तीन की मौत, गुस्साए लोगों ने सांसद को जमकर पीटा

भोपाल में अभ्यास करती है प्रियंका
बनारस की प्रियंका 2014 से भोपाल स्थित साई सेंटर पर अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि साई सेंटर में होने के बावजूद वे मैराथन में हिस्सा लेती हैं, ताकि उसकी इनामी राशि से जूते खरीद सकें। प्रियंका के मुताबिक साईं से उन्हें साल में एक जूता और किट मिलता है। पर वॉकिंग का अभ्यास करने में सबसे ज्यादा खर्च जूतों का आता है। एक महीने के अंदर एक ब्रांडेड जूता टूट जाता है। एक ब्रांडेड जूता 10 हजार रुपए तक आता है, जो उनके लिए खरीदना मुश्किल है। जिसके लिए वह मैराथन में हिस्सा लेती हैं।

यह भी पढ़ें- वाराणसी से पटना जाना हुआ आसान, अब जल्द शुरू होने जा रही रिवर क्रूज सेवा

अगला टारगेट सीनियर नेशनल में मेडल जीतना है
प्रियंका का अगला टारगेट सीनियर नेशनल में भाग लेकर मेडल जीतना है। इसके लिए वह अभ्यास कर रही हैं। वे कहती हैं कि भोपाल का मौसम यहां से काफी बेहतर है। साथ ही वहां के रोड बेहतर हैं। हालांकि दिल्ली में भी ठीक था। उन्होंने बताया कि वह 2 दिन रोड पर 3 तीन दिन ग्राउंड पर अभ्यास करती हैं। ऐेसे में यहां रोड पर भाग लेने से कोई परेशानी नहीं हुई। यहां पर वह बेहतर करने के लिए आई थी।