5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल यादव की पार्टी के नेता के स्वागत में उमड़े सपाई, समाजवादी पार्टी में मचा हड़कम्प

समाजवादी पार्टी के बेहद युवा ओर जुझारू नेता को दिनेश यादव को शिवपाल यादव ने दी है बलिया में अपनी पार्टी की कमान।

2 min read
Google source verification
Dinesh yadav

दिनेश यादव

बलिया. शिवपाल सिंह यादव ने अब समावादी पार्टी और अखिलेश यादव को झटका देना शुरू कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा था कि सपा के युवा अखिलेश यादव के साथ हैं, पर इस मुगालते को भी शिवपाल तोड़ते दिख रहे हैं। युवाओं को बड़े पद देकर वह सपा की नई पौध को आकर्षित करने की चाल चल चुके हैं। शिवपाल की पार्टी ऐसे ही एक युवा पदाधिकारी हैं बलिया के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव। दिनेश के मनोनयन के बाद जब वह पहली बार बलिया पहुंचे तो उनका ऐसा भव्य स्वागत हुआ कि लोग देखते रह गए। बड़ी बात यह कि स्वागत करने वालों में वो लोग ज्यादा दिखे जो समाजवादी पार्टी की रैलियों ओर अखिलेश उनके कार्यक्रमों में देखे जाते हैं।

शिवपाल सिंह यादव ने अपने समाजवादी सेकयुलर मोर्चा के 30 जिलाध्यक्षों की एक सूची जारी कर दी है। इस सूची में बलिया से दिनेश यादव जैसे युवा को जिलाध्यक्ष जैसा बड़ा पद दिख गया है। दिनेश मनियर ब्लॉक के रहने वाले हैं और युवा नेता हैं। इनको इतना बड़ा पद मिलने से समर्थकों में खुशी की लहर है। उनके आवास पर सैकड़ों युवकों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। दिनेश मनियर ब्लॉक के गंगापुर के रहने वाले हैं। पिता ब्रहृमदेव यादव पेशे से किसान हैं। दिनेश ने इंटरमीडिएट तक ही शिक्षा ग्रहण की है। इसके पहले वह समाजवादी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जुड़े रहे हैं।

बताते चलें कि शिवपाल सिंह यादव चुन-चुनकर ऐसे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में महत्वपूर्ण पद दे रहे हैं जिनसे बाद में उनहें समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने पाले में करने में आसानी हो। पहले प्रवक्ता पैनल, फिर मंडल अध्यक्ष और अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में उनके चयन का यह ट्रेंड साफ दिख रहा है। हालांकि वह पहले ही ऐसे लोगों को खुला ऑफर दे चुके हैं जो समाजवादी पार्टी से असंतुष्ट हैं या फिर हाशिये पर धकेल दिये गए हैं।

By Amit Kumar