बच्चों को वाहन के अंदर बंद देख और ड्राइवर के नशे में होने के बाद पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के जुर्म में मोटर अधिनियम की धारा 185 के तहत चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जिस वाहन में बच्चों को बंद कर के नशे में धुत ड्राइवर सो गया था, वाहन होरिजन एकेडमी स्कूल का था। ड्राइवर शराब के नशे में था और वो बच्चों को घर पहुचाने के बजाय गाड़ी में ही बंद करके सो गया। जिसकी वजह से बच्चे करीब दो घंटे तक गाड़ी में ही बंद रहे।