31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : उफनते नाले में बहा वाहन, 4 लापता, चालक सहित दो लोगों ने तैरकर बचाई जान

ब्लॉक मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम केरी नाला पूरे उफान पर है। उफनते नाले में सवारी वाहन पार करते वक्त सवारी सहित वाहन बह गया। वाहन में सवार चार लोग वाहन सहित लापता है। वाहन चालक और एक व्यक्ति ने तैरकर किसी तरह जान बचाने में सफल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 5 Sep 2019, 12:09 AM IST

उफनते नाले में बहा वाहन, 4 लापता, चालक सहित दो लोगों ने तैरकर बचाई जान

उफनते नाले में बहा वाहन, 4 लापता, चालक सहित दो लोगों ने तैरकर बचाई जान

भिलाई/डौंडीलोहारा@Patrika. ब्लॉक मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में बारिश से नदी नाले उफान पर है। ब्लॉक मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम केरी नाला पूरे उफान पर है। (Balod patrika)उफनते नाले में सवारी वाहन पार करते वक्त सवारी सहित वाहन बह गया। वाहन में सवार चार लोग वाहन सहित लापता है। (Balod weather news) वाहन चालक और एक व्यक्ति ने तैरकर किसी तरह जान बचाने में सफल हो गए। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। (Chhattisgarh weather forecast) लापता लोगों में 3 महिलाएं और एक पुरुष बताए जा रहे हैं। देर रात तक बहे लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। धुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। रात के अंधेरे में बहे लोगों की तलाश की जा रही है।

नाले के ऊपर लगभग 3 फीट पानी बह रहा था

दुर्घटना बुधवार शाम करीब छह बजे की है। जानकारी के अनुसार वनांचल के ग्राम पुनारकसा के एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाने पर उसे दल्ली राजहरा अस्पताल ले गए थे। लौटते वक्त नाले के ऊपर लगभग 3 फीट पानी बह रहा था। ड्राइवर पानी का अंदाजा नहीं लगा पाया और गाड़ी बढ़ा दी। तेज बहाव और पानी ज्यादा होने के कारण वाहन नाले में बह गया। ड्राइवर ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। वहीं वाहन में सवार पुनारकसा के पूर्व सरपंच द्वारिका सलामे दो सौ मीटर की दूरी से तैर कर बाहर आ गया। वाहन में सवार 3 महिला व एक पुरुष या तो वाहन में फंसे हैं या बह गए इसकी जानकारी नहीं है। वाहन ग्राम रेंगाडबरी निवासी टिकेश्वर यदु की बताई गई है।

पुलिस द्वारा खोजबीन
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डौंडीलोहारा व मंगचुवा थाने से पुलिस दल रवाना हो चुका था। मौके पर एसपी और डीएसपी भी मौजूद बताए जा रहे हैं। नाले के दोनों ओर पुलिस द्वारा बहे वाहन और लोगों की खोजबीन की जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.