8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुल्हन ने कैरोसिन छिड़ककर लगा ली आग, मजदूरी करने गए थे भाई और मां… शादी के जश्न के बीच मचा कोहराम

Suicide In Balod: कुरदी गांव के एक घर में उस वक्त शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जब दुल्हन ने कैरोसिन डालकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 24 Mar 2024, 1:21 PM IST

balod_suicide_case.jpg

Suicide In Balod: कुरदी गांव के एक घर में उस वक्त शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जब दुल्हन ने कैरोसिन डालकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। घटना के दौरान उसका बड़ा भाई और मां मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। घर में कोई नहीं होने के दौरान युवती ने वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में डायरिया ने मचाया कोहराम, 15 नए मरीज मिले... गर्भवती महिला भी हो रही बिमारी का शिकार

मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन्दा क्षेत्र कुरदी गांव में तामेश्वरी रावटे के पिता की मौत के बाद वह अपने बड़े भाई और मां के साथ अपने नानी गांव में रहती थी। तामेश्वरी की शादी अप्रैल माह की 15 तारीख से शुरू होनी थी। इसी बीच शनिवार को दोपहर 11 से 12 बजे के बीच तामेश्वरी ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर खुदकुशी कर ली।

बताया जा रहा है कि शरीर में आग लगने के बाद जब युवती चिल्लाने लगी तो आसपास के लोगों ने उनके घर जाकर देखा। तब तक युवती आग से बुरी तरह झुलस चुकी थी, जिसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: टीचर की डांट से 12वीं की छात्रा ने खाया जहर, स्कूल से रोते-रोते पहुंची घर... अस्पताल में हुई मौत

मजदूरी करने गए थे भाई और मां

जानकारी के मुताबिक जिस समय तामेश्वरी ने घटना को अंजाम दिया उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मृतका की मां खेती काम करने के लिए दूसरे गांव गई हुई थीं तो वहीं उनका बड़ा भाई मनरेगा काम करने के लिए गया हुआ था। शादी से पहले युवती ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अर्जुन्दा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।