script

दो बच्चों की मां ने प्रेमी युवक संग रचाई शादी, सुहागरात मनाकर दुनिया को कह दिया अलविदा

locationबालोदPublished: Sep 12, 2017 09:10:00 pm

गुरुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पलारी में सोमवार-मंगलवार की रात दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

suicide

प्रेमी जोड़े ने गांव के एक कृषि फार्म स्थित आम के पेड़ पर एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बालोद/पलारी. गुरुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पलारी में सोमवार-मंगलवार की रात दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव की दो बच्चों की मां ने अविवाहित युवक के साथ मौत को गले लगा लिया। दोनों का शव गांव के आम पेड़ पर फांसी पर लटकते मिला। महिला और युवक के एकसाथ एक ही रस्सी के सहारे फांसी लगा लेने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। 
एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या

जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़े ने गांव के एक कृषि फार्म स्थित आम के पेड़ पर एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके बीच प्रेम प्रसंग के मामले का खुलासा मृतक के जेब से बनामद सोसाइड नोट से हुआ। दोनों के बीच लगभग आठ साल का अंतर था। इस मामले में खास बात यह है कि मरने से पहले प्रेमी जोड़े ने बाकायदा शादी की रस्म अदा की है। प्रेमी ने महिला के मांग पर सिंदूर भरा और मंगलसूत्र भी पहनाया। घटना स्थल पर सेज सजाकर सुहागरात मानने के चिन्ह के रूप में आसपास फूल भी बिखरे मिले हैं।
लक्ष्मीकांत व अंजनी का घर 15 कदम की दूरी पर

पुलिस के अनुसार पलारी निवासी मृतक लक्ष्मीकांत उर्फ विक्की महमल्ला पिता स्व. वीरेंद्र 22 साल जो शादीशुदा अंजनी साहू 31 साल पति रामनारायण साहू के बीच प्रेम संबंध था। मृतक लक्ष्मीकांत गांव में ही हॉटल चलाता था। परिजन के अनुसार घर में कोई विवाद या ऐसी कोई भी बात नहीं हुई है। लक्ष्मीकांत व अंजनी का घर 15 कदम की दूरी पर है। दोनों का पीएम के बाद शव सौंप दिया गया है।
मृतक लक्ष्मीकांत पर थी घर की जिम्मेदारी
ग्रामीणों के अनुसार गांव में महिला के प्रेम प्रसंग मामले की जानकारी किसी को नहीं थी। कुछ दिनों पहले महिला के पति की शिकायत पर गांव में बैठक हुई थी, जिसमें महिला को ग्राम के वरिष्ठजनों ने समझाश दी थी कि आपके दो बच्चे हैं उनका भविष्य देखो और अपना रास्ता सुधार लो, लेकिन किसी को पता नहीं था कि गांव के लक्ष्मीकांत नामक युवक के साथ महिला का प्रेम संबंध था।
मृतका के दो बच्चे
बता दें कि मृतका के दो बच्चे हैं। लड़की कक्षा नवमीं और लड़का सातवीं में पढ़ रहा है। मृतक लक्ष्मीकांत के पिता का दो वर्ष पूर्व निधन हो गया था, तब से वह अपनी मां देवकी बाई के साथ होटल चलाता था, वहीं मृतका अंजनी रोजी मजदूरी करती थी।

सुसाइड नोट में ये लिखा है
कंवर चौकी प्रभारी एसआई प्रकाश साहू ने बताया यह मामला प्रेम प्रसंग का है, क्योंकि लड़के के जेब से व महिला के घर से सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। लड़के ने अपनी सुसाइड नोट में लिखा है कि हम दोनों खुदकुशी अपनी मर्जी से कर रहे हैं। पत्र में उन्होंने ग्रामीणों ने निवेदन किया है कि हम दोनों की चिता एक साथ जलनी चाहिए। मृतक विक्की ने अपने गांव से बहुत प्यार करने की बात भी कही है।
रात 11 बजे तक घर पर था मृतक
पुलिस ने बताया दोनों शवों का पंचनामा कर पीएम रिपोर्ट के लिए गुरुर भेज दिया गया है। मृतक लक्ष्मीकांत का भाई गुलशन साहू ने बताया वह घर में बताकर गया था कि मैं रामलीला मंडली की बैठक में जा रहा हूं। वहां 10 बजे तक बैठक में मौजूद था। रात 11 बजे घर भी आया था। घर वालों के सोने के बाद ही वह घर से निकला होगा। गांव व आसपास के ग्रामीण इलाके में इस तरह का यह पहला मामला है, जिले लेकर ग्रामीणों में चर्चा है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो