25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Balod / 14 साल की लड़की को अचानक हुआ पेट में दर्द, जब डॉक्टर ने किया सोनोग्राफी तो खुल गया ये राज..

14 साल की लड़की को अचानक हुआ पेट में दर्द, जब डॉक्टर ने किया सोनोग्राफी तो खुल गया ये राज..

CG Rape case: डॉक्टरों ने पेट दर्द की दवाई दी पर दूसरे दिन और ज्यादा पेट दर्द होने पर लड़की पुन: डॉक्टर के पास गई तब सोनोग्राफी करने पर पता चला कि..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 8 Dec 2024, 11:12 AM IST

CG Rape case

CG Rape case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कंवर चौकी अंतर्गत एक गांव में 14 साल की नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। पेट दर्द होने पर वह इलाज कराने धमतरी के अस्पताल में गई। वहीं अस्पताल में पहले डॉक्टरों ने पेट दर्द की दवाई दी पर दूसरे दिन और ज्यादा पेट दर्द होने पर लड़की पुन: डॉक्टर के पास गई तब सोनोग्राफी करने पर पता चला कि नाबालिग लड़की 4 माह की गर्भवती है। वहीं इस मामले पर धमतरी पुलिस ने मामला कायम कर जांच के लिए गुरुर थाना को भेजा। मामले की जांच कंवर पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: CG Rape Case: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG Rape case: शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म

कंवर पुलिस ने जब इस मामले की जांच की और लड़की से पूछताछ की तो पता चला कि लड़की के गांव में अन्य गांव से टेंट लगाने युवक आया था। दोनों के बीच पहचान हुई। इसी साल जुलाई माह में आरोपी युवक ने लड़की को अपने घर बुलाया और शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया, जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।