9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Road Accident: मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे स्कूटी सवार को हाइवा ने रौंदा, 3 लोग घायल

Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का खेर देखें को मिला है। जहां हाइवा ने मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ से दर्शन कर लौट रहे स्कूटी सवार श्रद्धालुओं को ठोकर मार दी।

2 min read
Google source verification
राजनांदगांव में हादसा! बारातियों से भरा मालवाहक पलटा, एक की मौत, 11 लोग घायल

CG Road Accident: बालोद अुर्जंदा क्षेत्र के ग्राम भरदाकला के पास तेज रफ्तार हाइवा ने मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ से दर्शन कर लौट रहे स्कूटी सवार श्रद्धालुओं को ठोकर मार दी। तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें संजीवनी 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें राजनांदगांव रेफर कर दिया गया।

रानीतराई (पाटन) से दर्शन करने डोंगरगढ़ गए थे

तृषा (20), हेमीन ठाकुर (18) व चैन कुमार तीनों रानीतराई (पाटन) के रहने वाले हैं। ये लोग दो दिन पहले ही अपने गांव से अन्य दोस्तों के साथ डोंगरगढ़ गए थे। मंगलवार को माता रानी के दर्शन करने के बाद बुधवार को घर लौट रहे थे, तभी भरदाकला के पास यह दुर्घटना हो गई।

यह भी पढ़े: CG Road Accident: सास और साली के साथ घर लौट रहा था युवक, ट्रक की टक्कर से चली गई एक की जान… 2 घायल

छोटा हाथी से डोंगरगढ़ जा रहे 18 श्रद्धालु हुए थे घायल

चार दिन पहले ही डौंडीलोहारा के नाहंदा के पास छोटा हाथी में लगभग 26 श्रद्धालुओं को बैठाकर डोंगरगढ़ ले जा रहे थे, तभी वाहन पलट गया था। इसमें 18 यात्री घायल हो गए थे। ऐसे में वाहनों पर क्षमता से अधिक लोगों को न बैठाने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. एक बाइक पर सवार 4 युवकों को महतारी एक्सप्रेस ने मारी टक्कर, 1 की मौत

दो बाइक पर सवार होकर आ रहे 2-2 युवक, रास्ते में एक बाइक बिगड़ गई तो उसे परिचित के घर खड़ी कर एक ही बाइक में हो गए थे सवार, 2 लोगों को किया गया रेफर…यहां पढ़े पूरी खबर…

2. मौत का LIVE VIDEO, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक्टिवा, 5 फीट उछलकर नीचे गिरा युवक

दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यहां एक तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार तीन लोग डिवाइडर के बीचों बीच टकरा गए। इसमें एक युवक हवा में उछलकर रोड में जा गिरा और गिरते ही उसके ऊपर से एक कार गुजर गई। यहां पढ़े पूरी खबर…