CG Road Accident: धनसीर रोड में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 साल के सेतकुमार यादव की मौके पर मौत हो गई। उनकी 8 साल की बेटी रुक्मणी भी उनके साथ थी, जो बुरी तरह घायल थी। पिता की तड़पता देखकर वह अपना दर्द भूल बैठी और चीख उठी। यह दर्दनाक दुर्घटना दोपहर 2.45 बजे राइस मिल के पास हुई, जहां पिकअप और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई।