2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिछले साल की तुलना में तांदुला जलाशय में अब तक भरा 6 फीट अधिक पानी

कुछ दिनों से हो रही जिले में अच्छी बारिश ने सभी की चिंता दूर कर दी है। कैचमेंट एरिया से लगातार जलाशयों में पानी आ रहा है। ये बात किसानों के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Niraj Upadhyay

•

Updated: 11 Aug 2018, 10:04 AM IST

chhattisgarh. Balod ki news. in Balod ki news

पिछले साल की तुलना में तांदुला जलाशय में अब तक भरा 6 फीट अधिक पानी

बालोद. कुछ दिनों से लगातार हो रही अच्छी बारिश से किसानों की चिंता दूर हो गई है। वहीं तांदुला सहित जिले के प्रमुख जलाशयों में जलभराव तेजी से हो रहा है, जो किसानों सहित आम लोगों के लिए अच्छी खबर है।
बीते साल की तुलना में इस बार अब तक की स्थिति में तांदुला में 6 फीट ज्यादा पानी भर गया है, जबकि अन्य जलाशयों की भी स्थिति ठीक हो रही है। सिंचाई विभाग की मानें तो अभी केचमेंट एरिया से जलाशयों में पानी आ रहा है। अगर इसी तरह और बारिश होती तो फसल सिंचाई के लिए मांग के अनुसार पर्याप्त पानी भर जाएगा।

चार साल से नहीं छलका तांदुला, अब तक भरा 21 फीट पानी
बता दें कि इस साल कम बारिश होने के कारण तांदुला जलाशय में जल का कम भराव हुआ है, क्योंकि तांदुला जलाशय 6 अगस्त 2014 को अंतिम बार छलका था। उस समय तांदुला अपनी क्षमता से ज्यादा पानी भरे हुए था। जलाशय में 39.8 0 फीट पानी भरा हुआ था, जबकि बीते साल 2017 में आज की स्थिति में कुल 15 फीट पानी भरा हुआ था, जबकि इस साल 21 फीट ही पानी भरा है। बीते साल की तुलना में इस समय पानी 6 फीट ज्यादा पानी भर गया है। मामले में तांदुला के एसडीओ सीएम मौरवी ने कहा जलाशय में जल भराव तेजी से हो रहा है। आगे और अच्छी बारिश होती है तो जलाशय में सन्तोषजनक जल का भराव हो जाएगा।

जाने तांदुला जलाशय की स्थिति
तांदुला जलाशय का निर्माण 1912 में अंग्रेजों ने कराया था
तांदुला जलाशय में जलभराव क्षमता 38.50 फीट है
वत्र्तमान में 21 फीट पानी भरा हुआ है
पिछले साल आज की स्थिति में 21 फीट पानी भरा था।
तांदुला से लगभग 23 हजार हेक्टेयर कृषि जमीन की सिंचाई
तांदुला से लगभग 1200 तालाबों में निस्तारी के लिए पानी देते हैं

इस दौरान हुआ था ओवर फ्लो
18 /9/2010 में 38.70 फीट था
21/9/2011 में 39 फीट था
19/8/2013 में 39.60 फीट था
06/08/2014 को 39.80 फीट भरा था

ये है वर्तमान में जलभराव की स्थिति
जलाशय क्षमता इस साल बीते साल
तांदुला 38.59 21 फीट 15.90
गोंदली 34 22 21.90