21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, बालोद में फटे पीपीई किट में पैक कर दिया कोरोना से मृत व्यक्ति का शव

Coronavirus in Balod: कोरोना से मौत के बाद एक शव को फटे पॉलिथिन बैग में पैक करने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्यकर्मियों ने फटे पॉलिथिन बैग के साथ ही शव को परिजनों को सौंप दिया।
2 min read
Google source verification

बालोद

•

image

Dakshi Sahu

•

Apr 18, 2021

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, बालोद में फटे पीपीई किट में पैक कर दिया कोरोना से मृत व्यक्ति का शव

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, बालोद में फटे पीपीई किट में पैक कर दिया कोरोना से मृत व्यक्ति का शव

बालोद. जिले में कोरोना एक ओर जहां बेकाबू हो रहा है तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले में कोरोना से मौत के बाद एक शव को फटे पॉलिथिन बैग में पैक करने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्यकर्मियों ने फटे पॉलिथिन बैग के साथ ही शव को परिजनों को सौंप दिया। जिससे शव के संपर्क में आए अन्य लोगों के संक्रमित होने की संभावना बढ़ गई है। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि लापरवाही हमारी नहीं बल्कि शव को पैक करने वाले लोगों की है। शव के संपर्क में आए परिजन अब संक्रमण के डर से दहशत में है।

लापरवाही को नहीं किया जा सकता अनदेखा
बालोद जिले में फटे बैग में शवों की पैक करने की इस लापरवाही को अनदेखा नहीं किया जा सकता। फिलहाल इस मामले में कोई भी जिम्मेदारी अधिकारी कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आ रहा है। जिले में शनिवार को कोरोना के 172 नए मरीज मिले। वहीं आठ लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। फटे किट में मृतकों के शव को पैक किया जा रहा है। फटे पीपीई किट को बिना सुरक्षा के परिजनों को सौंपा जा रहा है। नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 14398 हो गई है। 283 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

7 दिनों में 40 लोगों की मौत हुई, 2023 लोग संक्रमित, 26 तक बढ़ा लॉकडाउन
जिले में बढ़ते संक्रमण को रोकने 10 से 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन लगाया गया था। आठ दिनों में कोरोना संक्रमण में कमी नहीं आई, जिसके कारण बेकाबू होते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बालोद में 26 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन कर दिया है। वर्तमान में जारी लॉकडाउन के 7 दिनों में ही 2023 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 40 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने लॉकडाउन आठ दिन और बढ़ा दिया है।