19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालोद में डराने लगी है कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत, हर घंटे जा रही है एक संक्रमित की जान

Coronavirus in Balod: बालोद जिले में कोरोना की बेकाबू रफ्तार अब डराने लगी है। कोरोना ने 24 घंटे में 24 लोगों की जान ले ली है। रविवार को कोरोना के जिले में 364 नए मरीज भी मिले हैं।
2 min read
Google source verification

बालोद

•

image

Dakshi Sahu

•

Apr 26, 2021

बालोद में डराने लगी है कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत, हर घंटे जा रही है एक संक्रमित की जान

बालोद में डराने लगी है कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत, हर घंटे जा रही है एक संक्रमित की जान

बालोद. बालोद जिले में कोरोना की बेकाबू रफ्तार अब डराने लगी है। कोरोना ने 24 घंटे में 24 लोगों की जान ले ली है। रविवार को कोरोना के जिले में 364 नए मरीज भी मिले हैं। वहीं 24 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। जिले के गुरुर विकासखंड के ग्राम कंवर में संचालित हायर सेकंडरी स्कूल के व्याख्याता वेद प्रकाश वारदे निवासी ग्राम सोनाईडोंगरी की कोरोना से रविवार को मौत हो गई। वे कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थे।

Read more: Lockdown में लोगों की दिक्कत दूर करने निगम ने तय किए होम डिलीवरी के लिए दुकानदार और स्ट्रीट वेंडर्स ...

रिपोर्ट निगेटिव लेकिन फेफड़े में में संक्रमण
कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्ट तो नेगेटिव है। जब फेफड़े की जांच की जाती है तो फेफड़े में संक्रमण रहता है। इस नई मुसीबत को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। वहीं अब ऐसे मरीज डॉक्टरों से सलाह ले रहे हैं। स्वास्थ विभाग भी बार-बार अपील कर रहा है कि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार है तो वह कोरोना जांच भी कर ले। कोरोना को हल्के में न लें, क्योंकि इलाज में देरी हुई तो मौत भी हो सकती है।

Read more: Lockdown में 10 की बजाय शादी में पहुंच गए 100 लोग, नियम तोडऩे वाले परिवार से वसूला 10 हजार जुर्माना ...

नई लहर में 228 लोगों की मौत
जिलेभर में रविवार को कोरोना के 364 नए मरीज मिलने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 17733 हो गई है। वहीं 384 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 3099 हो गई है। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 228 पहुंच गई है। जिलेभर में विभिन्न जगहों में शिविर लगाकर रविवार को 1403 लोगों की कोरोना जांच की गई। अभी तक 14,406 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इसके अलावा 2095 कोरोना संक्रमित लोग अपने घर पर इलाज करा रहे हैं।

जोरातराई में एक माह में 10 की मौत
बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम जोरातराई में एक माह में लगभग 10 लोगों की मौत एवं कोरोना संक्रमितों बढऩे से ग्रामीणों में दहशत है। अप्रैल महीने में दो कोरोना पॉजिटिव सहित अन्य बीमारी से ग्रसित लगभग 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद ग्रामीण कोरोना को हल्के में ले रहे हैं। बिना मास्क लगाएं घूम रहे हैं। बाहर से लोग बिना जानकारी इस संक्रमित गांव में सब्जी सहित अन्य कारोबार कर रहे हैं।