मुझे याद है वह दिन जब चुनाव प्रचार का पहला दिन था, तब भाजपा प्रत्याशी स्व. लोकेंद्र यादव ने कहा था कि मेरे जेब में सिर्फ 19 रुपए 20 पैसे हैं। कैसे एक मंत्री के साथ चुनाव लड़ सकुंगा, तब उनके साथियों ने एक तरकीब सोची कि हमारे कार्यकर्ता आम जनता से एक-एक रुपए का सिक्का सहयोग के रूप में संग्रहण करेंगे, जिससे आम जनता का आशीर्वाद हमारे साथ होगा और उस चुनाव में यही हुआ भी। लोकेंद्र का सिक्का चल गया, आम जनता ने इस चुनाव में यादव को प्रचंड मतों से विजयश्री दिलायी।