19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown में 10 की बजाय शादी में पहुंच गए 100 लोग, नियम तोडऩे वाले परिवार से वसूला 10 हजार जुर्माना

Lockdown in Balod: धूम-धड़ाके के साथ नियम ताक पर रखकर लोग शादी में शिरकत करने पहुंचे थे। इसकी सूचना मिली तो पुलिस व राजस्व विभाग की टीम फुलझर पहुंच गई।
2 min read
Google source verification

बालोद

•

image

Dakshi Sahu

•

Apr 25, 2021

लॉकडाउन में 10 की बजाय शादी में पहुंच गए 100 लोग, नियम तोडऩे वाले परिवार से वसूला 10 हजार जुर्माना

लॉकडाउन में 10 की बजाय शादी में पहुंच गए 100 लोग, नियम तोडऩे वाले परिवार से वसूला 10 हजार जुर्माना

बालोद. जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। वहीं बेपरवाह लोग गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम फुलझर में सामने आया। जहां एक परिवार की शादी में घर मालिक ने 10 के बजाय 100 से भी ज्यादा लोगों की भीड़ इक_ी कर ली। धूम-धड़ाके के साथ नियम ताक पर रखकर लोग शादी में शिरकत करने पहुंचे थे। इसकी सूचना मिली तो पुलिस व राजस्व विभाग की टीम फुलझर पहुंच गई।

Read more: छत्तीसगढ़ के इस जिले में लॉकडाउन तोडऩे वालों से पुलिस करवा रही फुुगड़ी, बहनेबाजों का बीच सड़क छूटा पसीना ....

पंडाल में मौजूद थे सौ से ज्यादा लोग
संयुक्त टीम ने आयोजनकर्ता पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। साथ ही लोगों से तुरंत अपने-अपने घर जाने के लिए कहा। तहसीलदार अश्वन पुसाम ने बताया कि राजस्व विभाग, पुलिस विभाग ने मिलकर कार्रवाई की। शादी के लिए परिवार ने केवल 10 लोगों का परमिशन लिया था। बावजूद सौ से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

एक दिन में 13 लोगों से कोरोना से मौत
बालोद जिले में रोजाना कोरोना के 300 से 400 नए मरीज मिल रहे हैं। रोजाना मौत भी हो रही है। इसके बावजूद लोग शादियों में भीड़ जमा कर रहे हैं। वहीं प्रशासन भी ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ सख्त हो गई है। शनिवार को जिले में 496 नए संक्रमित मरीज तो दूसरी ओर 13 लोगों की उपचार की दौरान मौत हो गई। कोरेाना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखकर जिला प्रशासन ने लॉकडाउन की अवधि भी बढ़ा दी है। अब जिले में 6 मई तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।


किस ब्लाक में कितनी शादी के लिए आवेदन

जानकारी के मुताबिक बालोद ब्लॉक में लगभग 980 आवेदन, डोंडीलोहारा ब्लॉक में लगभग 1200, डोंडी में लगभग 300, गुरुर में लगभग 800 व गुंडरदेही में भी लगभग 940 से अधिक आवेदन आने की जानकारी मिली है। कोरोना के बढ़ते संक्रमणं को देखते हुए कई लोगों ने शादी ही स्थगित कर दी है।