
Amrit Bharat Yojana : अमृत भारत योजना के तहत बालोद रेलवे स्टेशन को संवारा जा रहा है लेकिन रेलवे विभाग व ठेकेदार की सुस्त कार्य प्रणाली की वजह से पहले से तय समय सीमा के अनुरूप कार्य नहीं हुआ है। मानसून सीजन की शुरुआत हो गई है। बारिश में एक तिरपाल के नीचे बारिश से बचते हुए यात्रियों को टिकट लेना पड़ रहा है, जिससे अव्यवस्था भी होने लगी है।
मिली जानकारी के मुताबिक काम शुरू होने के बाद से लगभग 6 माह में काम को पूरा करना था लेकिन अब इसे 16 माह बीतने जा रहे हैं लेकिन अभी भी रेलवे स्टेशन में काम बहुत बचा हुआ है। यात्रियों का कहना है टिकट काउंटर को अस्थाई तौर पर ही सही लेकिन ठीक तरीके से बनवा दें। तेज बारिश में काफी परेशानी हो रही है। यहां रेलवे स्टेशन का काम कब तक पूरा होगा। यह स्थानीय रेलवे विभाग नहीं बता पा रहा है और इसकी जानकारी रेल मंडल मुख्य कार्यालय से मिलने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़े :
अमृत भारत योजना के तहत बालोद व दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन को ही डेवलप किया जा रहा है। हालांकि दोनों जगहों पर काम अधूरा है और अधूरे काम से रेलवे स्टेशन में अभी अव्यवस्था का आलम है। जिस गति से रेलवे स्टेशन में काम चल रहा है। उससे अभी रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से काम पूरा होने में अभी और समय लगेगा। यात्रियों ने भी जल्द से जल्द कार्य पूरा करने की भी मांग की है ताकि एक बेहतर व सर्व सुविधा युक्त रेलवे स्टेशन मिल सके।
अमृत भारत योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा रेलवे स्टेशन को डेवलप करने के लिए लगभग 15 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है और बीते साल 2024 में काम शुरु हुआ था। जानकारी यह भी मिल रही है कि इस काम को 6 माह के भीतर ही पूरा करना था लेकिन अब काम को शुरू हुए लगभग 16 माह बीतने को है। अव्यवस्था के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का समान जरूर करना पड़ रहा है लेकिन पूरी तरह से काम पूरा होने के बाद राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़े :
रेलवे स्टेशन में एंट्री गेट, हॉल, टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल सहित और भी कई कार्य अधूरे हैं। कुछ में तो प्लास्टर का काम बचा हुआ है लेकिन उम्मीद भी की जा रही है कि आने वाले साल 2026 में काम पूरा होगा और जनवरी माह में रेलवे स्टेशन एक नए रुप में दिखाई देगा। रेलवे स्टेशन के कार्य में तेजी लाने के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी कोई प्रयास नहीं किए हैं, जिसका नतीजा कार्य सुस्त रहा। हालांकि बीते दिनों बालोद प्रवास पर रहे सांसद भोजराज नाग ने कहा कि रेलवे स्टेशन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित विषय:
Updated on:
26 Jun 2025 12:05 am
Published on:
26 Jun 2025 12:05 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
