पीडि़त महिलाओं ने बताया कि कर्ज न चुका पाने के कारण घरों में कलह की स्थिति बन गई है। मारपीट और गाली-गलौज जैसी घटनाएं हो रही हैं। अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती है। एफआईआर दर्ज कराने की बात पर महिलाएं कहती हैं कि थाने ने रिपोर्ट लेने से मना कर दिया था, जिस कारण न्याय के लिए कलेक्टर से गुहार लगानी पड़ी। इस अवसर पर चंद्रिका बाई, लता बाई, लक्ष्मी बाई, टिकेश्वरी, ललिता, कमिता, ख़ोमिन, सुनोतिन, सुशील बाई आदि उपस्थित रहीं।