बालोद/ भिलाई. जिस चोर गिरोह की तलाश चार जिले की पुलिस कर रही थी, उसे बालोद पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बालोद सहित राजनांदगांव, बेमेतरा व दुर्ग जिले में चोरी के कुल 11 मामले को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है। चार दुर्ग व एक बेमेतरा का है। इन शातिर चोरों को पकडऩे अर्जुन्दा थाना प्रभारी कुमार गौरव व उनकी टीम का महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लगातार 5 दिनों की मेहनत के बाद ये चोर पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना, चांदी के जेवरात, 6 नग चांदी का सिक्का, चेन, 3 नग मोटर साइकिल, कलर टीवी 32 इंच, कढ़ाई, सिलाई मशीन कुल लगभग 5 लाख का सामान बरामद किया। सभी आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।