30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूटी में सवार होकर जा रहे पिता-पुत्र, सामने से मौत बनकर आई बस ने मारी ठोकर, पिता की मौत, बेटा घायल

आरोपी बस चालक के विरुद्ध डौंडी पुलिस ने धारा 279, 337, 304 क के तहत मर्ग कायम कर लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 29 Jul 2021, 1:38 PM IST

स्कूटी में सवार होकर जा रहे पिता-पुत्र, सामने से मौत बनकर आई बस ने मारी ठोकर, पिता की मौत, बेटा घायल

स्कूटी में सवार होकर जा रहे पिता-पुत्र, सामने से मौत बनकर आई बस ने मारी ठोकर, पिता की मौत, बेटा घायल

बालोद.दल्लीराजहरा/डौंडी. बालोद जिले में बस और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में स्कूटी सवार पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल है। घटना दल्ली-डौंडी मुख्य मार्ग पर चोरहापड़ाव ढाबा के समीप की है। सड़क दुर्घटना में पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पुत्र को प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। आरोपी बस चालक के विरुद्ध डौंडी पुलिस ने धारा 279, 337, 304 क के तहत मर्ग कायम कर लिया।

स्कूटी और बस की आमने-सामने हो गई टक्कर
दल्लीराजहरा के वार्ड-12 पुराना बाजार क्षेत्र निवासी राम बसावन (55) अपने पुत्र विक्की बसावन (17) के साथ स्कूटी से ग्राम खैरवाही की ओर जा रहे थे। नगर से महज 3 किलोमीटर दूर ग्राम चोरहापड़ाव स्थित ढाबा के समीप दोपहर 2:30 बजे डौंडी से दल्लीराजहरा आ रही मनीष बस सर्विस की बस सीजी 07 ई 4111 से आमने सामने की टक्कर हो गई।

सड़क पर पड़े हुए थे पिता-पुत्र
बस की टक्कर के बाद पिता व पुत्र सड़क के किनारे दूर जा गिरे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने तत्काल सूचना डौंडी पुलिस को दी। गंभीर चोटें आने के कारण राम बसावन ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुत्र को गंभीर अवस्था में डौंडी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां से राजनांदगांव रेफर कर दिया गया। रामबसावन की मौत से वार्ड में शोक का माहौल रहा।