8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में वाहन चलाने वाले खुद तो गए, दूसरों का भी उजाड़े घर, 307 लोगों की गई जान

जिले की सड़कों पर वाहन नहीं अब दौडऩे लगा है मौत का सामान। घर से निकले, तो किसी को यह पता नहीं रहता कि वह किसी अनहोनी का शिकार न हो जाए।

3 min read
Google source verification
accident

बालोद . जिले की सड़कों पर वाहन नहीं अब दौडऩे लगा है मौत का सामान। घर से निकले, तो किसी को यह पता नहीं रहता कि वह किसी अनहोनी का शिकार न हो जाए। घर वह वापस जा पाएगा, या अस्पताल में नजर आएगा। लापरवाही, नियमों की अनदेखी कहें या फिर नशे में मस्त लोग वाहन चलाते हुए कब किसको ठोंक दे कहा नहीं जा सकता। ऐसे में कब किसकी जान चली जाए, या फिर अपाहिज हो जाए कहा नहीं जा सकता।

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी
ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि माहभर के अंदर ऐसी ही दर्जनभर घटनाओं ने जिले को झकझोरकर रख दिया है। वाहन चालकों की लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं घट रही हैं। पुलिस व यातायात विभाग की जागरूकता अभियान को भी लोग ठेंगा दिखा रहे हैं, जिसके कारण बीते साल 2017 में जनवरी से दिसंबर तक लगभग 307 सड़क दुर्घटनाओं में 105 लोगों की मौत हो गई, वहीं 290 लोग घायल हुए हैं, तो नया साल 2018 में सप्ताहभर के भीतर सात सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। आंकड़े के मुताबिक अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं शराब के नशे में वाहन चलाने का कारण सामने आया है। इस वजह से लोगों की अकाल मौत हुई है। उसके बाद भी भी वाहन चालक नहीं चेत रहे हैं। ऐसे लोगों को अपनी चिंता है और न परिवार की।

अंधे मोड़ भी बन रहे हैं दुर्घटनाओं का कारण
यातायात विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं शराब के नशे में हुई है, तो बिना हेलमेट वाहन चलाने से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण भी मौत हुई है। बता दें कि वाहन चालकों को समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने व वाहन सामान्य गति में चलाने, शराब के नशे में वाहन न चलाने की भी समझाइश व अपील करते हैं, पर भी चालक नहीं मानते और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण उसकी मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो जाती है।

2017 में जिले में सड़क दुर्घटना में मौत के आंकड़े
माह दुर्घटना मौत घायल
जनवरी 41 17 44
फरवरी 31 06 31
मार्च 26 09 14
अप्रैल 15 09 11
मई 23 10 25
जून 26 10 21
जुलाई 27 11 17
अगस्त 21 02 24
सितंबर 18 05 23
अक्टूबर 19 06 25
नवंबर 31 07 31
दिसंबर 29 13 24
कुल 307 105 290
पकड़े जाते हैं तो दिखाते हैं रौब
इस साल 2018 जनवरी के पहले सप्ताह में ह अब तक सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों की जान चली गई। बता दें कि हर साल यातायात विभाग जागरूकता अभियान चलाते हैं, पर भी लोग नहीं चेतते। जब यातायात नियम विरुद्ध वाहन चलाते पाए गए तो तो कार्यवाही, चलानी कार्यवाही की दाती है तो लोग अधिकारी और नेताओं तक पहुंच होने का रौब दिखाते हैं। पर दुर्घटनाएं हो जाती है तो लोगों के पास इसका कोई जवाब नहीं होता

हेलमेट की जगह स्कार्फ पहन खुद को समझते हैं सुरक्षित
इधर अक्सर देखा जाता है लोग वाहन चलाते समय हेलमेट की जगह स्कार्फ बांध लेते हैं और और खुद को सुरक्षित समझने लगते हैं। हाल ही में नाए साल पर बिना हेलमेट, तीन सावरी, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले लोगों को यातायात नियम संबंधित ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर पुलिस ने अपील की कि वाहन यातायात नियमों का पालन करते हुए चलाएं।

कर रहे हैं जागरूक
यातायात प्रभारी युधिष्ठिर साहू ने बताया लापरवाही व नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही समझाइश भी दी जा रही है कि यातायात नियम के तहत वाहन चलाएं। समय पर जागरूकता अभियान चलाकर भी लोगों को दुर्घटनाओं से आगाह किया जा रहा है। सभी से अपील है वाहन हमेशा यातयात नियम के तहत चलाए।