17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाराज पत्नी ने चूल्हे की जलती लकड़ी पति के आंख में मारी, घर का प्लास्टर नहीं कराने पर हुआ विवाद

अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम भरदाकला में पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में पत्नी ने अपने ही पति को जलाने का प्रयास कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 1 Sep 2020, 5:14 PM IST

नाराज पत्नी ने चूल्हे की जलती लकड़ी पति के आंख में मारी, घर का प्लास्टर नहीं कराने पर हुआ विवाद

नाराज पत्नी ने चूल्हे की जलती लकड़ी पति के आंख में मारी, घर का प्लास्टर नहीं कराने पर हुआ विवाद

बालोद. अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम भरदाकला में पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में पत्नी ने अपने ही पति को जलाने का प्रयास कर दिया। पति ने घर का प्लास्टर नहीं कराया तो दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। नाराज पत्नी ने चूल्हे की जलती लकड़ी लेकर पति को जलाने का प्रयास किया और उसकी आंख में लकड़ी मार दी।

थाने पहुंचा पति, पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज
पत्नी के गुस्से का शिकार हुए पति जलती लकड़ी से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए। पीडि़त पति का नेत्र विशेषज्ञ की निगरानी में अर्जुंदा शासकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धारा 324 का केस भी दर्ज कर लिया है। यह घटना 29 अगस्त सुबह 10.30 बजे की है। पति-पत्नी के बीच हुए इस खतरनाक विवाद से परिवार के लोग भी सकते में हैं।