7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Year Ender 2024: दुर्घटनाओं के लिए याद रहेगा 2024, इस वर्ष 425 सड़क हादसे में रिकॉर्ड 214 लोगों की मौत, 428 घायल

Year ender 2024: इस साल बालोद जिले में 425 सड़क हादसे हुई है। इस हादसे में 214 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा जिला बनने के बाद से सड़क दुर्घटना में मौत का है।

2 min read
Google source verification

बालोद

image

Love Sonkar

Dec 28, 2024

Year ender 2024

Year ender 2024

Year Ender 2024: साल 2024 बीतने को है। यह साल जिले ने दुर्घटनाओं के लिए भी याद किया जाएगा। इस साल सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओ के साथ रिकॉर्ड 214 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ा जिला बनने के बाद से सड़क दुर्घटना में मौत का है।

यह भी पढ़ें: हादसों का साल रहा 2024! 487 सड़क दुर्घटना में 247 की मौत, NH में आंकड़ा 100 के पार…

जिले में चर्चित सड़क दुर्घटनाएं, जो हमेशा याद रहेंगी

ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटा, तीन की हो गई मौत

10 मार्च को मरकाटोला घाट में तेज रतार सीमेंट पोल से भरा ट्रक कार पर पलट गया। कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों युवक दिल्ली से बस्तर घूमने आए थे। वापसी के दौरान घटना घट गई।

वीर मेला जा रहे दो युवक की मौत

9 दिसंबर को मरकाटोला घाट के पास बस और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। इसमें दो युवक की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही मोटर साइकिल में सवार होकर वीर मेला देखने जा रहे थे।

बस पलटने से 4 लोग घायल हुए

10 दिसंबर को बालोदगहन के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिससे बस में सवार 30 लोगों में 4 लोग घायल हो गए थे।

बस गिरने से 12 यात्री हो गए थे घायल

4 नवंबर 2024 को जिले के डौंडीलोहारा नगर में यात्रियों से भरी बस पलट गई है। लोहे की रेलिंग से टकराते हुए बस 5 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे के समय बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। 12 यात्री गंभीर रूप से घायल होगए थे।

8 लोगों की मौत

16 दिसंबर को डौंडी के चोरहापड़ाव के पास ट्रक व कार में भीषण दुर्घटना में प्रदेश व जिले में सबसे बड़ी है। इसमें कुल 8 लोगों की मौत हो गई थी। गुंडरदेही के गुरेदा से नामकरण (छट्ठी) कार्यक्रम में डौंडी गए थे। डौंडी से घर आते समय यह दुर्घटना हो गई। इस घटना ने जिले सहित प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। आज भी पीड़ित परिवार इस घटना को भूले नहीं है।

बीते 5 साल में मौत के बढ़ते आंकड़े
साल दुर्घटना में मौत

2020 124

2021 153

2022 174

2023 165

2024 214

माह सड़क दुर्घटना मौत घायल

जनवरी 34 18 30

फरवरी 28 16 32

मार्च 50 31 51

अप्रैल 37 13 33

मई 42 20 40

जून 33 15 33

जुलाई 25 13 16

अगस्त 40 20 39

सितंबर 30 16 14

अक्टूबर 47 22 49

नवंबर 28 6 51

27 दिसंबर तक 23 24 40

कुल 424 214 428