
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार को गेवरा-दीपका से पांच परिवार पिकनिक मनाने के लिए जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी के किनारे स्थित ग्राम देवरी गए हुए थे। इसमें कोलकर्मी लवकुश और जयचंद्र सिंह का परिवार भी शामिल था। दोपहर में हल्का भोजन लेने के बाद परिवार के दो युवक अश्वनी सिंह और सुमित सिंह नहाने के लिए देवरी के पिकनिक स्पॉट चिचोली पहुंचे। दोनों स्नान करने के लिए नदी में उतरे।
CG News: इसी बीच गहरे पानी में समा गए। कई सेकंड बाद दोनों युवक बाहर नहीं निकले तो आसपास खड़े लोगाें को संदेह हुआ। दोनों युवकों की पानी में तलाश शुरू की गई। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। तब लोगाें को पता चला कि वे पानी में बह गए हैं। उनकी पतासाजी के लिए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को बुलाया गया।
कई घंटे तक चले खोजबीन के बाद हसदेव नदी के पानी से अश्वनी के शव को बरामद किया गया। देर शाम तक हसदेव नदी में सुमित की तलाश की गई। लेकिन अंधेरा होने के कारण राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को अपना कार्य बंद करना पड़ा। टीम सुबह का इंतजार कर रही है। ताकि एक बार फिर सुमित की पतासाजी की जा सके।
CG News: बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह गेवरा एनसीएच अस्पताल के पास स्थित दीपका के एमडी कॉलोनी में रहने वाले पांच परिवार पिकनिक मनाने के लिए देवरी चिचोली के लिए निकले। दोपहर को पिकनिक स्पॉट पहुंचे। दोपहर में ही पिकनिक स्पॉट पर परिवार की ओर से कुछ स्वल्पाहार तैयार किया गया। इसे खाने के बाद परिवार के सदस्य पिकनिक का आनंद लेने के लिए हसदेव नदी की तरफ घुमने निकल गए।
इसमें शामिल लवकुश सिंह के पुत्र अश्वनी सिंह और जयचंद्र के पुत्र सुमित सिंह सहित अन्य की इच्छा पानी में स्नान करने की हुई। जिस समय युवक स्नान कर रहे थे। उस समय नदी में बहाव तेज था। पानी में उतरकर अश्वनी और सुमित ने डुबकी लगाई। इसके बाद वे बाहर नहीं निकल सके। देखते ही देखते घटनास्थल पर खींच-पुकार मच गया।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को अवगत कराया गया। उनकी खोजबीन शुरू की गई। एक युवक का शव बरामद किया गया। बताया जाता है कि स्कूलों मे शीतकालीन अवकाश होने के कारण दीपका के एमडी कॉलोनी में रहने वाले पांच परिवाराें ने पिकनिक जाने की योजना बनाई थी और सभी लोग पिकनिक स्थल के लिए रवाना हुए थे। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोंर कर रख दिया है।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अश्वनी के पिता लवकुश सिंह गेवरा प्रोजेक्ट में कार्य करते हैं। जबकि सुमित के पिता भी कोयला खदान में कार्यरत है। सुमित की मां गेवरा के सेंट थॉमस स्कूल में शिक्षिका हैं। इस हादसे की जानकारी जैसे ही दीपका पहुंची। कॉलोनी में सन्नाटा सा छा गया। शाम को घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोग घटना कैसे हुई? यह जानने के लिए पहुंचे हुए थे।
गेवरा-दीपका से पिकनिक मनाने जांजगीर-चांपा जिले के देवरी गए दो युवक हसदेव नदी में डूब गए। एक का शव का बरामद हुआ है। उसकी पहचान अश्वनी सिंह उम्र 24 वर्ष से की गई है, जो दीपका के एमडी कॉलोनी का रहने वाला है। वह बीआईटी दुर्ग में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। जबकि लापता युवक की पहचान सुमित सिंह उम्र 19 वर्ष से की गई है। वह डीएवी का छात्र है। नए साल से पहले हुई इस घटना ने परिवार को तोड़ कर दिया है।
जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी के किनारे देवरी चिचोली इस क्षेत्र के सबसे खतरनाक पिकनिक स्पॉट में से एक है। यहां अकसर हादसे होते हैं। बताया जाता है कि पिछले छह माह में यहां अलग-अलग हुई घटना में लगभग पांच लोगाें की मौत हुई है। यहां नदी की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि पानी का बहाव कहां, कितना है। इसकी जानकारी लोगाें को नहीं मिल पाती। खास करके उन लोगाें को, जो पहली बार पिकनिक मनाने के लिए जाते हैं। इसे लेकर कई बार प्रशासन की ओर से भी लोगाें को सतर्क किया जाता है। बाहर से यहां पहुंचने वाले लोगों को यहां प्रशासन से समय-समय पर दी जाने वाली सलाह की जानकारी नहीं मिलती और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसके पहले भी यहां दीपका के लोग हादसे का शिकार हुए हैं।
बलौदा के थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने कहा की आज सुबह शुरू की जाएगी तलाशअश्वनी सिंह का शव बरामद कर लिया है, सुमीत का पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ बिलासपुर की टीम को सूचना दी गई। टीम पहुंचते ही शाम हो गया। इसलिए रेस्क्यू अभियान को बंद करना पड़ा। सुबह फिर से एसडीआरएफ की टीम द्वारा हसदेव नदी में तलाश शुरू की जाएगी।
Updated on:
28 Dec 2024 01:51 pm
Published on:
28 Dec 2024 01:51 pm
