11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटियों की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर इकट्ठा किए थे रुपए, जेवर सहित 20 लाख ले उड़े चोर

चोर ने 14 लाख नगद और 6 लाख के गहने पार कर दिए।

2 min read
Google source verification
CG news

बलौदाबाजार/पलारी. क्षेत्र के पलारी थाना अंतर्गत मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम रोहांसी में किराना व्यापारी राजकुमार साहू के घर और दुकान में अज्ञात चोर ने बीती रात सोमवार को चोरी कर ली। जिसमें 14 लाख नगद और 6 लाख के गहने पार कर दिए। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात सूने घर का फायदा उठाते हुए पिछले दरवाजे को तोड़कर चोर आलमारी में रखे 14 लाख नगद और चांदी के 4 बिस्किट, ब्रेसलेट, गले का हार, झुमका, पायल सहित बेटियों की शादी के लिए रखे अन्य जेवर जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए थी चोरी कर लिए।

पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे बाहर
राजकुमार साहू अपने परिवार के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में बिलासपुर गए थे। दूसरे दिन मंगलवार को जब घर के लोग वापस लौटे तब सामने का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो उन्होंने देखा कि घर में पूरा सामान बिखरा पड़ा है। सभी सामान अस्त व्यस्त हैं। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का ताला टूटा हुआ था। जिसमें से जेवर के खाली बक्से बिखरे पड़े थे। घर में रखे 14 लाख नगद, 6 लाख के जेवर गायब मिले। राजकुमार ने पलारी थाना में सुबह 10 बजे चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि अंचल में यह चोरी की सबसे बड़ी घटना है। चोरी की इस घटना ने पुलिस विभाग की नींद उड़ा दी है। वहीं लोग भी अब असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ज्ञात हो कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। थाना में पर्याप्त स्टॉफ न होने के कारण क्षेत्र में पुलिस द्वारा गश्त नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटना से पुलिस प्रशासन की लापरवाही और असंवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है।

अब तक नहीं पकड़े गए आरोपी
क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व भाजपा के नेता योगेश चंद्राकर के घर लाखों की चोरी हुई थी। दुर्गा महेश्वर, विपिन बिहारी वर्मा के यहां भी लाखों रुपए की चोरी हो गई है। लेकिन पुलिस आज तक आरोपियों को पकडऩे में नाकाम रही। इसी तरह बघेल कॉलोनी, जैन ऑटो, बजाज ऑटो, कॉलेज, नगर पंचायत, हाई स्कूल, बीईओ कार्यालय, गिधपुरी मे धान व्यवसायी आदि के यहां भी चोरियां हुई लेकिन पुलिसकी विफसलता इसमें साफ देखी जा सकती है।

सब कुछ ले गए चोर
प्रार्थी राजकुमार साहू ने बताया कि चोर ने घर का दरवाजा तोड़कर 14 लाख नगद व 6 लाख के जेवर चुरा लिए।
पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।

ग्राम रोहांसी के किराना व्यापारी राजकुमार साहू के सूने घर से अज्ञात चोर ने 14 लाख नगद व गहनों की चोरी को अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी है।
रामगोपाल सोनी, थाना प्रभारी