14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार बारिश से जलाशय हुए लबालब, किसानों को मिली बड़ी राहत

बारिश ने सावन माह के पूर्व ही सावन की झड़ी की याद दिला दी। बारिश से धान की फसल लगाने वाले किसान बेहद खुश हैं।

2 min read
Google source verification
rainfall

लगातार बारिश से जलाशय हुए लबालब, किसानों को मिली बड़ी राहत

बलौदाबाजार. बीते तीन-चार दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश ने सावन माह के पूर्व ही सावन की झड़ी की याद दिला दी। बारिश से धान की फसल लगाने वाले किसान बेहद खुश हैं। इन दिनों रोपाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। किसानों ने बताया कि खेतों में बियासी के लायक पर्याप्त पानी भरा है, लेकिन धान के पौधे फिलहाल छोटे हैं, इसकी वजह से बियासी का कार्य नहीं हो पा रहा है।

बलौदाबाजार ब्लॉक में बीते चार पांच दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। ब्लॉक में 18 जुलाई को 2 मिमी, 19 जुलाई को 16 मिमी, 20 जुलाई को 1.4 मिमी, 21 जुलाई को 2 मिमी, 22 जुलाई को 34 मिमी बारिश हो चुकी है। बलौदाबाजार के साथ ही साथ पूरे जिले में बीते 8.10 दिनों में अच्छी बारिश हुई है। जिले में 1 जून से 22 जुलाई के मध्य बीते दस सालों की औसत बारिश 405 मिमी है, लेकिन इस वर्ष 1 जून से 22 जुलाई तक 446 मिमी बारिश हो चुकी है।

बारिश से एक ओर खेती किसानी का काम जोर पकड़ लिया हैं। वहीं मौसम भी खुशनुमा हो गया है। हरियाली की चादर ओढ़े इस बारिश काल में पर्यटन स्थल की ओर लोग दौड़े चले जा रहे हैं। मौसम विभाग के द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार आगामी 24 घंटे के भीतर और बारिश की संभावना बताई जा रही हैं।

किसानों ने बताया कि धान की फसल के लिए यह बारिश वरदान है। बोआई का काम पूरा हो गया है। बारिश के बाद खाद डालने और निंदाई चलाई, रोपाई जैसे काम में गति आएगी। इन कामों के लिए किसान मजदूर ढूंढ रहे हैं। कृषि कार्य के शुरुआती दिनों में ही मजदूरों का टोटा शुरू हो गया हैं। रविवार की सुबह से ही झड़ी जैसा मौसम था। जिसके चलते कई दुकानें खुली भी नहीं जो खुली थी वहां भी ग्राहकी नहीं के समान थे।