जनपद सदस्य संजय नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमसाय जगत सहित कई किसान नेताओं ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। धरना प्रदर्शन के बाद किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते जंगी रैली मैनपुर नगर में निकाली और बस स्टैण्ड के पास नेशनल हाईवे मार्ग पर बैठकर चक्काजाम करने की कोशिश की। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष टीकम सिंह कपील, हेमंिसंग नेगी, प्रेमसाय जगत, संजय नेताम, पुरन मेश्राम, रामकृष्ण ध्रुव, महेन्द्र साहू, गौकरण नेताम, कोमलसिंग ठाकुर, पूर्व जिला पचायत सदस्य अमृतलाल नागेश, सियाराम ठाकुर, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, सरपंच ईश्वर नागेश, देवन नेताम, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण बाम्बोड़े, डोमार साहू, जयगोपाल ठाकुर, पिलेश्वर सोरी, बृजलाल सोनवानी, तनवीर राजपूत, रामचंद परदे सहित लगभग 30 ग्रामों के सैकड़ों किसान शामिल रहे।