27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़की ने शादी से किया इंकार, तो सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार का किया खौफनाक अंत

छत्तीसगढ़ में एकतरफा प्यार (One Sided Love) के चलते एक सिरफिरे आशिक ने लड़की और उसके परिवार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Anjalee Singh

•

Updated: 22 Jun 2019, 6:16 PM IST

boy killed girl

भारतीय रेलवे

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ में एकतरफा प्यार (One Sided Love) के चलते एक सिरफिरे आशिक (Lover) ने लड़की और उसके परिवार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में लड़की और उसकी छोटी नानी की मौके पर ही मौत हो गयी है। वहीं अन्य एक महिला हादसे में बुरी तरह से घायल हो गयी है। आरोपी ने घटना के बाद खुद पर भी जानलेवा हमला कर अपने आप को घायल कर लिया है। घटना की (Crime in Chhattisgarh) सूचना मिलते ही मौके पर भाटापारा पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

कच्ची उम्र में ही दोनों में हो गया था प्यार, फिर

जानकारी के मुताबिक घटना भाटापारा की है। आरोपी का नाम चमन साहू है जो कि बेमता गांव का रहने वाला है। चमन की भाभी का घर मृतिका के मोपका गांव में ही है। लड़की आरोपी की भाभी के साथ फरवरी में सोमनाथ का मेला घुमने के लिए गयी थी। उस दौरान वह आरोपी के घर मे रूकी थी। तभी आरोपी और मृतिका के बीच परिचय हुआ था। लड़का मृतिका को मन ही मन उससे प्यार करने लगा था और उससे शादी भी करना चाहता था। पर लडक़ी और उसके घर वालों को युवक पसंद नहीं था। युवक ने डेढ़ माह पहले मृतिका से शादी करने की बात को लेकर युवती के गांव मोपका में जाकर जमकर हल्ला भी किया था।

BF बोला- वो तो मैं कर रहा हूं लेकिन...

लड़की के परिवार वाले और गांव वालों ने इस मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी लिखायी थी। तब दोनों पक्ष में समझौता होने के बाद मामले को शांत करा दिया गया था। आरोपी युवती के द्वारा शादी के लिये मना करने की बात से काफी नाराज था। इसी बात को लेकर कल चमन बेमता से भाटापारा आया और यहा पर एक स्कूल में रात में रूका रहा। आज तडक़े सुबह मोपका में युवती के घर पहुंचकर चाकू से युवती और उसके परिवार के लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में युवती और उसकी छोटी नानी की मौत हो गयी।

शादीशुदा होते हुए भी कम नहीं हुआ दोनों का प्यार

घटना के बाद आरोपी युवती के घर के पटाव पर बैठकर आत्महत्या करने की नीयत से खुद का गला रेतकर अपने आप को घायल कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

छत्तीसगढ़ की क्राइम से जुडी खबरें पढ़िए एक क्लिक पर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग