
Couple suicide
अंबिकापुर. कच्ची उम्र में ही किशोर व किशोरी में प्यार हो गया था। दोनों एक-दूसरे को जी जान से चाहने लगे थे। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों ने एक ही गमछे का फंदा बनाया और फांसी (Couple suicide) पर झूल गए। आत्महत्या करने की जगह किशोर के घर के पास के पेड़ को चुना गया।
किशोर-किशोरी की मौत से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। पुलिस प्रथमदृष्ट्या इसे आत्महत्या (Couple suicide) का मामला मान रही है, जबकि आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
मामला कोरिया जिले के पटना थानांतर्गत ग्राम पंचायत चिरगुड़ा के इमलीपारा का है। यहां के निवासी 16 वर्षीय किशोर व 15 वर्षीय किशोरी के बीच कुछ दिन से प्रेम-प्रसंग (Love affair) चल रहा था। प्रेमिका अपने रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी और प्रेमीछोटा-मोटा धंधा करता था।
इसी बीच दोनों की गुरुवार की शाम पेड़ पर गमछे के फंदे में फांसी (Couple suicide) पर लटकती लाश मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।
इस संबंध में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार अनंत के अनुसार आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। इस दौरान परिजनों ने बताया कि हमें घटना के संबंध में शाम 6.30 बजे जानकारी मिली है। इसके बाद करीब 9 बजे थाना को सूचना दी गई।
पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है क्योंकि नाबालिग प्रेमी जोड़े ने एक ही गमछा को फंासी का फंदा बनाकर खुदकुशी (Couple suicide) की है। आत्महत्या करने के लिए प्रेमी के घर को चुना गया है।
मामले में शव का पंचनामा कर पीएम कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
Published on:
22 Jun 2019, 5:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.