14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोकर उठते ही महिला हो गई बेहोश, होश में आते ही लोग पूछे – क्या हुआ, बोली- कट गई चोटी

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करना पड़ा। जहां उसका इलाज जारी है।

2 min read
Google source verification
Woman

बलौदाबाजार/सिमगा. ब्लॉक मुख्यालय से 11 किमी दूर स्थित किरवई में शनिवार को फिर एक महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से गांव में जहां लोग भयभीत हो गए हैं वहीं महिला बेहोश हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करना पड़ा। जहां उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकरी के अनुसार ग्राम किरवई निवासी बिहारी पुरैना का परिवार शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सो गया।

Read More : CG में राम रहीम के इस आश्रम में छिपी है हनीप्रीत! रहस्यमयी गुफा की ली जा रही तलाशी

रात 1 बजे उसकी बहू रीना (27) लघुशंका करने घर के बाहर गली में गई। वापस आकर सो गई। सुबह 4 बजे उठने पर उसने देखा कि बिस्तर में लगभग एक फीट लंबा बालों का गुच्छा पड़ा हुआ है। घबराकर उन्होंने अपने बाल में हाथ फेरा तो पता चला कि उसके बाल कट गए हैं। महिला ने तत्काल परिवार वालों का जगाकर घटना की जानकारी दी। सुबह मोहल्ले के लोगों का जमावड़ा लग गया। इस बीच लोगों के कहने पर ससुर बिहारी पुरैना ने कटे हुए बालों को तालाब में विसर्जित कर दिया। मामला जैसे-तैसे शांत हुआ ही था कि दोपहर 1 बजे महिला बेहोश होकर गिर गई। उसे 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां महिला का इलाज जारी है।

नींबू-मिर्च, हाथ का छप्पा व नीम की डंगाल लगाई
बिहारी पुरैना ने बताया कि दामाखेड़ा में महिला के बाल कटने की खबर पर किरवई में भी लोगों ने अपने घरों के सामने नींबू-मिर्च, हाथ का छप्पा व नीम की डंगाल लगाया था, बावजूद बहू के बाल कट गए। मालूम हो कि 6 दिन पहले ही दामाखेड़ा में एक महिला के बाल कट गए थे। घटना के दूसरे दिन एसपी आरएन दास घटना स्थल पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को किसी भी प्रकार से भयभीत नहीं होने की बात कही थी। कहा था कि किसी शरारती तत्वों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग