18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics: ‘किसान उन्नति’ योजना पर गरमाई राजनीती, कांग्रेस ने बताया कॉपी-पेस्ट… कहा – लौट के बुद्धू घर को आए

Political News: राज्य सरकार ने हाल ही में किसान उन्नति योजना लॉन्च की है। कांग्रेस ने इसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना की कॉपी-पेस्ट योजना बताया है।
less than 1 minute read
Google source verification
congress news

Photo- Patrika Network

CG Politics: राज्य सरकार ने हाल ही में किसान उन्नति योजना लॉन्च की है। कांग्रेस ने इसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना की कॉपी-पेस्ट योजना बताया है। सरकार के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने कहा, यह किसानों को गुमराह करने की कोशिश है।

कांग्रेस सरकार के समय किसानों को 10 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि मिलती थी। यह मदद सिर्फ धान नहीं, बल्कि गन्ना, मक्का, दलहन, तिलहन, कोदो, कुटकी, रागी और फलदार पेड़ों की खेती पर भी मिलती थी। इससे किसान धान पर निर्भर न होकर विविध फसलों की ओर बढ़ रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनते ही किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाएं बंद कर दी गईं। कर्ज माफी, 2800 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी, सस्ती बिजली, खाद और बीज की सुगमता जैसी राहत खत्म कर दी गईं। ऐसे में किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो गए। रबी की फसल भी नहीं ले पाए। अब जब किसानों में असंतोष बढ़ा, तब सरकार को गलती का एहसास हुआ है।

यह भी पढ़े: कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, तो यहां के MLA समेत 11 सहयोगियों पर केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?

किसान उन्नति’ को बताया कॉपी-पेस्ट ‘योजना

कृषि उन्नति योजना उसी पुरानी न्याय योजना की कॉपी है। बस नाम नया है। ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा, इसे कहते हैं लौट के बुद्धू घर को आए। उनका कहना है कि भाजपा के पास किसानों को लेकर कोई मौलिक योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान सब समझते हैं। उन्हें योजनाओं की असली मंशा और परिणाम दोनों का एहसास हो चुका है। भाजपा सरकार को किसानों से किए गए वादों को निभाना होगा। सिर्फ नाम बदलने से खेतों में पैदावार नहीं बढ़ेगी।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग