
MLA Devendra Yadav arrested: बलौदाबाजार पुलिस ने शनिवार को भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही कांग्रेसियों को लगी, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हो और विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
वही विरोध प्रदर्शन को लेकर युवा कांग्रेस की टीम जिला कांग्रेस कमेटी से निकलकर रेलवे स्टेशन चौक पहुंची। यहां नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। हालांकि इस बीच पुलिस जवान उन्हें रोकने का प्रयास करते रहे। इससे धक्का-मुक्की की स्थिति भी निर्मित हुई।
युवा कांग्रेस के पदाधिकारी आशीष जायसवाल का कहना था कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश में दमनकारी नीति हावी है। यहां पर व्यक्ति विशेष की राजनीति चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार पूरी तरह घबराई हुई है। यही वजह है कि देवेंद्र यादव को झूठे मामलों में फंसाकर उन्हें जबरन परेशान करने की नियत से यह कार्रवाई की गई।
विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रानी चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अरुणा चौहान, संतोष बहीदार, उर्मिला लकड़ा, पद्मा चौहान, प्राची दुबे, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, शुभम सिंह, नितेश शर्मा, नितेश ठेठवार, हर्ष भट्ट, शिव चौहान, लोकेश देवांगन, अकलाख खान, सजन श्रीवास, राजा खान, देव साहू, विवेक साहू, जग्गू ठाकुर, मनी चंदेल, शारिम सिद्दीकिी, संदीप श्रीवास एवं अन्य शामिल थे।
Published on:
18 Aug 2024 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
