शुक्ला ने पांच जुलाई को 15 हजार रुपए ब्याना के तौर पर दे दिया। राजू ने फिश्र पैसा लेकर बुलाया और कहा कि जमीन की रजिस्ट्री बाद में हो जाएगी। पहले भूमिपूजन कर लेते हैं, और बहला फूसलाकर उनसे और पैसे ले लिए। फिर नंद सांवरा ने भूमिपूजन के नाम पर बंदर की खोपड़ी, हड्डी, बंदन एवं गुलाल निकालकर डरावने प्रकार की पूजा करने लगा। ईश्वर की पत्नी से पूजा में सोने की वस्तु चढ़ाने के लिए कहा उसकी पत्नी ने सोने के 24 कैरेट का मंगलसूत्र चढ़ा दिया। इसके बाद पैसों और मंगलसूत्र को लेकर दोनों आरोपी भागने लगे उनके साथ दो लोग और थे, जो बाइक में उन्हें लेकर भागने लगे तभी शुक्ला दम्पति को उनके चोर होने का आभास हुआ। इसके बाद चिल्लाने पर आवाज सुनकर उस जमीन का असली मालिक पास से भागते हुए आया और उसने बताया कि ये जमीन मेरी है।