
फेसबुक में मिले और हो गया प्यार, जब बारी आई शादी की तो देने लगा ये धमकी और...
रायपुर. राजधानी रायपुर में एक युवक शादी का झांसा देकर युवती से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता एक मेडिकल कॉलेज की छत्रा है। लगभग डेढ़ साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी।आरोपी युवक पेशे से एक सीए है। शादी से मना करने के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।ये घटना गंज थाना के अंतर्गत आता है।
दरअसल, राहुल मित्तल पेशे से एक सीए है।जिसकी दोस्ती नवम्बर 2017 में पीड़ित युवती से हुई थी।जिसके बाद दोनों रोज बात करने लगे।धीरे - धीरे उनकी दोस्ती गहरी होती गई।जिसके बाद दोनों बाहर भी मिलने लगे।दोस्ती बढ़ने के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। जिसके बाद आरोपी पीड़िता से संबंध बनाने लगा।
इन सबके बाद जब पीड़िता ने युवक से शादी करने की बात की तो वो आनाकानी करने लगा।जिसके बाद युवती रोज उसे शादी के लिए कहने लगी। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को ही धमकाना शुरू कर दिया।इसके अलावा शादी से भी साफ इंकार कर दिया।
आरोपी ने जब शादी से इंकार किया और धमकी देना शुरू किया तो पीड़िता परेशान हो गई। जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो उसने पुलिस के पास जाने की सोची। पीड़िता ने गंज थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
Published on:
20 Jul 2018 04:13 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
