10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉयफ्रेंड ने किया गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज, मना करने पर रेत दिया गला और फिर…

शादी करने से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका का चाकू से गला रेत दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 17 Jul 2018, 5:15 PM IST

crime news

बॉयफ्रेंड ने किया गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रोपोज़, मना करने पर रेत दिया गला फिर खुद भी कर लिया ऐसा काम

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शादी करने से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका का चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद स्वयं अपना भी गला काट लिया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह मामला धमतरी शहर के विंध्यवासिनी वार्ड का है। पुलिस के मुताबिक शहर के रामपुर वार्ड निवासी अजय सोनकर पिता राधेश्याम (24) रविवार की देर शाम करीब 7 बजे विंध्यवासिनी वार्ड में गड्डा पारा निवासी अपनी कथित प्रेमिका के घर मिलने गया था। बातचीत के दौरान उन्होंने शादी करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन प्रेमिका ने इंकार कर दिया। इससे अजय बिफर पड़ा और वह अपने साथ लाए चाकू से उसका गला रेता दिया।

READ MORE: पत्नी को डराने के चक्कर में सच में लगा चाकू, हॉस्पिटल लेकर पंहुचा और Police से कहा - सर मेरा कॉल रिसीव नहीं करती थी

इसके बाद उसी चाकू से उसने अपना गला काट लिया। इस दौरान घर में कोई नहीं था। इसलिए दोनों वहीं लहुलुहान होकर बेसुध पड़े रहे। इस बीच जब प्रेमिका की बहन घर आई, तो वहां का नजारा देखकर वह घबरा गई। उसने आस-पास के लोगों को इस घटना की जानकारी दी। संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से दोनों को रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां त्वरित इलाज की सुविधा मिलने से अब वे खतरे से बाहर है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

READ MORE: चैटिंग चैटिंग में हो गया प्यार, फिर आधी रात को दोनों ने दिया इस घटना को अंजाम...

टीआई राकेश मिश्रा ने बताया कि पीडि़ता का बयान दर्ज कर अजय सोनकर के खिलाफ धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। अजय हाट-बाजार में सब्जी बेचने का काम करता है। पिछले चार साल से वह युवती के पीछे पड़ा था। इस बीच काफी दिनों तक उनके बीच बातचीत भी होती रही। इसके बाद युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था।