देवभोग. अवैध संबंध के शक ने एक पति को हैवान बना दिया। मामला देवभोग थाना का है, जहां मेहेर दंपत्ति पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे से अलग रह रहे थे। बार-बार पति के समझाइश के बाद भी पत्नी पति से दूरी बना रही थी। वहीं नौ महीने पहले फोन रिकार्डिंग के जरिए पति को कुछ सबूत भी मिले थे। जिसके बाद पति बार-बार पत्नी को समझाता रहा। नाराज पति ने तीन दिन पहले सास-ससुर के सामने पूरी बात को रखकर सुलह की कोशिश भी की थी।