2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेतों की स्थिति ऐसी की पानी के अभाव में मुरझाने लगी फसलें , किसानों को हो रही परेशानी

किसानों को अपने खेतों में पानी पलाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 4 Aug 2018, 5:22 PM IST

cg news

खेतों की स्थिति ऐसी की पानी के अभाव में मुरझाने लगी फसल, किसानों को हो रही परेशानी

राजिम. छत्तीसगढ़ के राजिम खार का एक में नहर नाली में उगे खरपतवार को थोड़ी ही सहीं सिंचाई करने में काम आए इसलिए साफ कर रहे हैं। खेतों को पानी की कितनी आवश्यकता है। राजिम खार के नहर नाली का जो न तो कंक्रीटीकरण हुआ है, और न ही साफ -सफाई राजिम जो नहर से सिंचाई के लिए टेल एरिया पड़ता है। हर साल किसानों को अपने खेतों में पानी पलाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन सिंचाई विभाग न जाने राजिम के टेल एरिया को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान क्यों नहीं करता, यह समझ से परे है।

मौके पर मिले राजिम नगर के किसान सेवा समिति के अध्यक्ष भोले साहू जो कि नहर में उगे खरपतवार को कुछ मात्रा में सफाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बाकी सभी क्षेत्र का नहर लाइनिंग का काम पूर्ण हो चुका है। केवल राजिम को छोड़कर जबकि राजिम टेल एरिया पड़ता हैं। किसानों को पानी के लिए रोज तू-तू मैं-मैं होते हुए देखा जा सकता हैं। पानी की सभी किसानों को आवश्यकता हैं।

लेकिन नहर की स्थिति ऐसी की यदि तेज रफ्तार में भी पानी छोड़े तो किसानों के खेत तक ले दे कर पानी पहुंचेगा। दिनभर में आधा एकड़ का भी खेत एक किसान का पल जाए तो गनीमत हैं। तले अंधेरा वाली कहावत को सिंचाई विभाग चरितार्थ कर रही है। राजिम में सिंचाई विभाग का अनुविभाग कार्यालय हैं। और राजिम खार की स्थिति ही ऐसी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़