
भरोसा जीत कर किया शादी का वादा, फिर........ जबरदस्ती किया ये काम, ऐसे तबाह कर दी नाबालिक की जिंदगी
बलौदाबाजार . शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर लगातार बलात्कार करने वाले आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया है।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 सितंबर 2023 को प्रार्थी थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की 4 सितंबर की रात्रि करीबन 01रू00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम किया गया एवं उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार गुमशुदा पीड़ित नाबालिग होने से धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पीड़ित को आरोपी गोविंदा पिता तीजू केंवट उम्र 20 वर्ष निवासी परसाभदेर चरौटी के द्वारा बहला फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर अपने घर ले जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया है।
शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले गया था और उसके साथ वर्ष 2022 होली त्यौहार के दो दिन बाद से 4 सितंबर 2023 तक लगातार अनाचार कर रहा था। प्रकरण में पीड़िता के नाबालिग होने से धारा 366 (क), 376 भादवि एवं 4 (6) पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है।
Published on:
07 Sept 2023 08:20 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
