2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने उठाया एेसा खौफनाक कदम, कांप गई देखने वाले की रूह

दहेज प्रताडऩा से परेशान होकर ग्राम छडिय़ा निवासी राजेश्वरी डहरिया ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 1 Aug 2018, 5:23 PM IST

dead body

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने उठाया एेसा खौफनाक कदम, कांप गई देखने वाले की रूह

पलारी. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवती ने अपने आप को जलाकर आत्महत्या कर ली। पलारी थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने बताया कि दहेज प्रताडऩा से परेशान होकर ग्राम छडिय़ा निवासी राजेश्वरी डहरिया पति घनश्याम डहरिया 29 वर्ष ने 9 जुलाई 2018 को अपने शरीर पर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा लिया था।

हादसे के बाद तुरंत महिला को पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर के अंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया। जिसे इलाज के दौरान ३ दिनों में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच के दौरान मृतिका के पिता बलितराम चतुर्वेदी, मां भगवतीन बाई, जीजा होरीलाल घृतलहरे ने बताया कि मृतिका का पति ससुराल में दहेज के नाम पर प्रताडि़त करता था। उसके चरित्र पर संदेह करता था, इलाज के दौरान कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा मृतिका का मृत्यु पूर्व कथन लिया गया था।

जिसमें मृतिका ने अपने पति द्वारा संदेह कर गाली गलौच कर घर से निकलने कहने और तलाक देने की बात कहने के कारण परेशान होकर आत्महत्या करना बताया है। मृतिका के मृत्यु पूर्व कथन व परिजन के बयान के आधार पर मृतिका राजेश्वरी द्वारा अपने पति पर प्रताडि़त करने और दहेज की मांग करने के कारण आत्महत्या करना पाए जाने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 379,18 धारा 498 304 भादवि कायम कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा महिला का बयान लिया गया था जिसमें उसने कहा था कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था और साथ ही उसे घर से निकल जाने को कहकर तलाक देने की बात भी करता था जिससे परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। साथ ही महिला के परिवार वालों ने उसके पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए बार- बार प्रताडि़त करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति पर अपराध क्रमांक 379,18 धारा 498 304 भादवि लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़