2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामने पुलिस को देख स्कार्पियो मोड़ दी जंगल में, गाड़ी के पास पहुंचते ही मिला ये सामान

लिप्त तस्कर पुलिस को चकमा देकर जंगल में फरार हो गए है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 1 Aug 2018, 2:04 PM IST

ganja news

सामने पुलिस को देख स्कार्पियो मोड़ दी जंगल में, गाड़ी के पास पहुंचते ही मिला ये सामान

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने एक स्कार्पियो कार से करीब पांच लाख का गांजा जब्त किया है। इस घटना में लिप्त तस्कर पुलिस को चकमा देकर जंगल में फरार हो गए है। पुलिस उनकी सरगर्मी के साथ तलाश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अलसुबह बोराई पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा के रास्ते गांजा तस्करी होने वाली है। खबर पाकर थानेदार रितेश मिश्रा अलर्ट हो गए। इस बीच सुबह करीब 10 बजे उड़ीसा की ओर से एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार आते दिखी, तो वाहन को रोकने के लिए घेराबंदी कर दी गई। सामने पुलिस की सर्चिंग टीम को देखते ही स्कार्पियो चालक ने वाहन को जंगल की ओर मोड़ दिया और लिखमा-घुटकेल के जंगल में भागने लगा।

वाहन छोड़कर भागे आरोपी

मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने भी उसका पीछा किया। इस बीच घने जंगल का फायदा उठाकर तस्कर स्कार्पियो छोड़कर भाग निकले। वाहन में दो-तीन युवक सवार थे। पुलिस ने स्कार्पियो क्रमांक ओआर 02 बीएन-5133 को जब्त कर वाहन की तलाशी ली, तो उसमें गांजा भरा मिला।

READ MORE: नेशनल हाइवे पर पुलिस ने रोका 2 लग्जरी गाड़ियों को, हुई चेकिंग तो डिक्की से निकला ये ...

टीआई बोराई, रितेश मिश्रा ने बताया पुलिस ने स्कार्पियो कार के नंबर के आधार पर अपनी पतासाजी शुरू कर दी है। जल्द ही इस घटना में लिप्त तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

READ MORE: आधी रात स्कार्पियों में हो रहा था ये गंदा काम, डिक्की खोलकर देखा तो पुलिस के उड़ गए होश

उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई को बोराई पुलिस ने करीब 5 लाख रुपए कीमत का 110 किलो ग्राम गांजा जब्त किया था। इस घटना में लिप्त तस्कर भी अपनी स्कार्पियो कार को छोड़कर भागने में सफल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि इस क्षेत्र में गांजा तस्कर काफी सक्रिय है, जिन पर नजर रखी जा रही है। बताया गया है कि यूपी, बिहार, हरियाणा तथा पश्चिम बंगाल के तस्कर उड़ीसा से गांजा तस्करी में संलिप्त है।